LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

BIHAR POLITICS - एक राष्ट्र - एक चुनाव पर भाजपा कार्यालय में परिचर्चा का आयोजन, भेड़ की खाल ओढ़े भेड़िए से की राजद की तुलना

BIHAR POLITICS - भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एक राष्ट्र एक चुनाव पर परिचर्चा का आयोजन हुआ। जिसमें इसके लागू होने पर देश को होनेवाले लाभ के बारे में बताया गया। वहीं इस दौरान BJP नेताओं ने लालू प्रसाद और राजद पर भी जमकर निशाना साधा।

BIHAR POLITICS - एक राष्ट्र - एक चुनाव पर भाजपा कार्यालय में
राजद के बयान को भाजपा ने बताया शर्मनाक- फोटो : वंदना शर्मा

PATNA - भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक राष्ट्र - एक चुनाव पर परिचर्चा का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, मुख्य वक्ता एस डी संजय के अलावा बीजेपी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहें । 

कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैसवाल ने कहा कि आज वन नेशन वन इलेक्शन पर हम लोगों ने पटना के सभी विद्वान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया और जो 60 से 65 साल तक कांग्रेस के शासन में जिस तरीके से इमरजेंसी लगाकर राष्ट्रपति शासन लगाकर संवैधानिक ढांचा को समाप्त किया गया था । आज देश को की जरूरत है वन नेशन वन इलेक्शन हो और पूरे देश के अंदर जो हजारों करोड़ों रुपए खर्च होते हैं । राजनीतिज्ञ 5 साल तक इलेक्शन कराते रहते हैं । सभी जवान इलेक्शन के ड्यूटी में लगे रहते हैं । आचार संहिता लगता है। विकास रुका रहता है तो जन जन को आवाज पहुंचने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

वहीं राजद ने अपने ट्विटर पेज पर भाजपा को लेकर आपत्तिजनक टिपण्णी की थी इसपर दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज पूरा देश शर्मसार है । राजद के जो हैंडल से जिस तरीके से गंदे शब्दों का उपयोग किया गया । आज राजद ने बता दिया 2005 के पहले लालू जी का जो शासन था । कितना भी भेड़िया खाल ओढ़ ले अपना चेहरा नहीं बदल सकता है । इस तरह राजद ने भी आज खाल अपना उतार दिया और बता दिया कि 2005 का ही विपक्ष है कोई नया नहीं है।

रिपोर्ट - वंदना शर्मा