LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Deepawali: नववधू की तरह सजेगी माता जानकी की जन्मस्थली , दीपावली के दिन अयोध्या की तरह ही एक लाख दीयों से जगमगाएगा सीतामढ़ी

Deepawali:सीतामढ़ी को माता जानकी की जन्मस्थली के रूप में सजाने का निर्णय लिया गया है, जिससे यह स्थान दीपावली के दिन अयोध्या की तरह जगमगाएगा।

एक लाख दीयों से जगमग होगी मां जानकी की जन्मस्थली
एक लाख दीयों से जगमग होगी मां जानकी की जन्मस्थली - फोटो : social Media

Deepawali: दीपावली का त्योहार आते ही पूरे देश में उत्सव का माहौल है। घरों से लेकर दुकानों तक, हर तरफ सफाई और सजावट का दौर चल रहा है। इसी बीच, बिहार के सीतामढ़ी में भी दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं।

खासकर, मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम इस बार एक लाख दीयों से जगमगाने वाली है। पुनौराधाम मंदिर के महंत ने बताया कि इस बार का दीपोत्सव पूरी तरह से पारंपरिक तरीके से मिट्टी के दीयों से मनाया जाएगा। स्थानीय कुम्हारों को एक लाख दीये बनाने का ऑर्डर दिया जा चुका है।

Diarch GO

मां जानकी की जन्मस्थली को मिट्टी के दीयों से सजाने का यह निर्णय स्थानीय कुम्हार समुदाय के लिए खुशी की खबर है। समुदाय के सदस्यों ने बताया कि उन्हें माता के दरबार में सेवा करने का मौका मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। हालांकि, इस साल दीयों की बिक्री कुछ धीमी रही है, लेकिन मंदिर का यह बड़ा ऑर्डर उनके लिए राहत की सांस है।

कुम्हारों ने आश्वासन दिया है कि वे समय पर सभी दीये तैयार कर देंगे। यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन वे अपनी पूरी मेहनत और लगन से इसे पूरा करेंगे।

NSIT
Nsmch

प्रगति शर्मा की रिपोर्ट