Bihar News: ब्लड कैंसर से पीड़ित पूर्व थाना प्रभारी चंदन कुमार की मौत, कई थानों में थानेदारी से पेश की मिशाल

लंबे समय से बीमार चल रहे सिकंदरा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष चंदन कुमार का मंगलवार की सुबह पटना के एक निजी क्लीनिक में निधन हो गया।

Chandan Kumar
पूर्व थाना प्रभारी चंदन कुमार की मौत,- फोटो : Reporter

Bihar News: लंबे समय से बीमार चल रहे सिकंदरा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष चंदन कुमार का मंगलवार की सुबह पटना के एक निजी क्लीनिक में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर पुलिस महकमे सहित बिहार के कई जिलों के सामाजिक, राजनीतिक एवं आमलोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।  थाना को सजाने एवं संवारने में थानाध्यक्ष चंदन कुमार की पहली भूमिका रहती थी। जिस थाने में इनका पदस्थापन होता था उस थाने को सबसे पहले सौंदर्यीकरण किया जाता था। 

बता दें की चंदन कुमार लखीसराय जिले के बड़हिया एवं सूर्यगढा थाने को रंग रोगन करवा कर आकर्षक लाइट एवं रंग बिरंगी फूलों की पौधे को लगाकर सजा रखा था। इसके बाद 5 फरवरी 2024 को जमुई जिले के सिकंदरा में इन्होंने नए थाना अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। 2009 बैच के तेज तर्रार, कर्मठ एवं जुझारू पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार पदभार ग्रहण करते ही सिकंदरा थाने की सूरत बदलने में लग गए। थाने को सजाने एवं संवारने का रूपरेखा भी तैयार कर रखा था। इनके प्रयास से थाने को सजाने का कार्य प्रारंभ हुआ। लेकिन चार महीने के कार्यकाल के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जुलाई महीने से ब्लड कैंसर से पीड़ित चंदन कुमार का इलाज मुंबई में किया जा रहा था। इलाज करवा कर पटना वापस आने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। 

Diarch GO

एक सप्ताह से वेंटिलेटर पर रहने के बाद इनका निधन मंगलवार की सुबह हो गया। निधन की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर काफी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे। वहीं इनके निधन की खबर सुनकर बीडीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार पाठक, पप्पू सिंह, रंजीत कुमार, कुमोद कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

रिपोर्ट- सुमित कुमार सिंह