LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Darbhanga AIIMS News - प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के दरभंगा आगमन को लेकर तैयारियां पूरी, एसपीजी ने इलाके को कब्जे में लिया, 6 हैलीपैड और 7 अस्थायी सड़कों का हुआ निर्माण

Darbhanga AIIMS News - बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास 13 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने जा रहे हैं। जिसकी तैयारी शोभन स्थित एम्स निर्माण स्थल पर अंतिम दौर में चल रही है। इसको लेकर भाजपा के नगर विधायक सह सत्तारूढ़ सचेतक संजय सरावगी ने कह

पीएम के आगमन की तैयारी
पीएम के आगमन की तैयारी- फोटो : वरूण ठाकुर

Darbhanga AIIMS News -  बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास 13 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने जा रहे हैं। जिसकी तैयारी शोभन स्थित एम्स निर्माण स्थल पर अंतिम दौर में चल रही है। कार्यक्रम से पहले जिला प्रशासन और केंद्र से आए अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। साथ ही SPG के अधिकारियों ने पूरे इलाको को अपने कब्जे में लेकर निगरानी शुरू कर दी है। वही प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर 6 हेलीपैड बनाए गए हैं। साथ ही साथ कार्यक्रम को लेकर 7 अस्थाई सड़कों का निर्माण किया गया है। ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो।  

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे भाजपा के नगर विधायक सह सत्तारूढ़ सचेतक संजय सरावगी ने कहा कि दिल्ली के बाद सबसे बड़ा एम्स दरभंगा में बन रहा है। इसके साथ ही दरभंगा को एक रेलवे बायपास मिल रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री सड़क, पेट्रोलियम, रेल सहित स्वास्थ्य योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करेंगे। जिसकी तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। उन्होंने कहा कि चार दिनों के अन्दर इस इलाकों का कैसे काया पलट हो गया। ये आप लोग देख ही रहे हैं। मिथिलांचल के लिए 13 नवंबर का दिन बहुत बड़ा होने वाला है। यहां के लोग प्रधानमंत्री मोदी की बातों को सुनने के लिए आतुर है। 

Diarch GO

संजय सरावगी ने कहा कि कल के कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के राज्यपाल के साथ बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री रहेंगे। इसके अलावा भारत सरकार के मंत्री चिराग पासवान सहित बड़ी संख्या में शीर्ष नेताओं का जमावड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल मिथिलांचल का विकास कैसे हो। इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। मिथिला के विकास में एम्स का निर्माण मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी देश के कई प्रधानमंत्री चुनावी सभा करने आते थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है जो मिथिला के विकास के लिए आ रहे हैं ।

बताते चले की बिहार के दूसरे एम्स का निर्माण दरभंग जिला के शोभन बाईपास में 1700 करोड़ से होना है। केंद्र सरकार की ओर इसके लिए से  25 अक्टूबर को ई टेंडर के माध्यम से निविदा भी निकाल दी गई है। बिहार के दूसरे एम्स के भीतर आईसीसीयू, क्रिटिकल केयर आदि विभागों के लिए 175 बेड, सर्जरी, ऑर्थो, ऑप्थालमॉलॉजी विभाग में 120 बेड जबकि मेडिसिन विभाग में 60 और पीडियाट्रिक में 60 बेड स्त्री एवं प्रसूति विभाग में 75 बेड, डर्मेटोलॉजी में 15 बेडों की व्यवस्था रहेगी। एम्स निर्माण की जिम्मेदारी HSCC कंपनी को दिया गया। उसी का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 13 नवम्बर को करने आ रहे है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरूण ठाकुर की रिपोर्ट