LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Indian Railways: छठ पर्व पर ट्रेनों और स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, रेलवे ने जारी की विशेष व्यवस्था

छठ पूजा के मौके पर सहरसा जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

railways

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू होते ही बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सहरसा जंक्शन पर लंबी दूरी की ट्रेनें और लोकल पैसेंजर ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। खासकर दूसरे प्रदेशों से घर लौटने वालों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को सहरसा जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि सभी यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें और त्योहार का आनंद ले सकें। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए सहरसा जंक्शन पर विशेष सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। रेलवे के अनुसार, अन्य मंडलों से विशेष बलों को बुलाया गया है। प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों तक हर जगह सुरक्षा को मजबूत किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए छठ पूजा के समाप्त होने के बाद भी स्पेशल फोर्स और अधिकारियों की तैनाती जारी रहेगी, क्योंकि प्रदेश लौटने वालों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।


प्लेटफार्म परिवर्तन के लिए विशेष दिशा-निर्देश

छठ पर्व के दौरान प्लेटफॉर्म परिवर्तन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बिना एडीआरएम (अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक) की अनुमति के किसी भी ट्रेन का प्लेटफॉर्म नहीं बदला जाएगा। पहले से निर्धारित प्लेटफॉर्म से ही ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। सहरसा जंक्शन पर बढ़ती भीड़ और यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम आलोक झा सोमवार को निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने टिकट काउंटर, एटीवीएम मशीनों की कार्यप्रणाली, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने एटीवीएम मशीनें 24 घंटे चालू रखने का निर्देश भी दिया, ताकि यात्रियों को टिकट लेने में असुविधा न हो।


अतिरिक्त सुविधाओं की व्यवस्था

सहरसा जंक्शन पर यात्री ठहराव के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में एक बड़ा पंडाल लगाया गया है, जहां यात्रियों के बैठने और रुकने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही पीने के पानी और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। यात्रियों की टिकट जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त रिजर्वेशन काउंटर और अनारक्षित टिकट काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है।


मेडिकल और सहायता बूथ की तैनाती

छठ पर्व पर यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए रेलवे ने मेडिकल और सहायता बूथ स्थापित करने का निर्णय लिया है। इन बूथों पर डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए आरपीएफ, जीआरपी, वाणिज्य विभाग सहित अन्य विभागों के अतिरिक्त स्टाफ की भी तैनाती की गई है। सहरसा जिला स्वास्थ्य विभाग से भी मेडिकल टीम की मांग की गई है। छठ पूजा के दौरान रेलवे द्वारा की गई इन व्यापक तैयारियों से यात्रियों को न केवल यात्रा में राहत मिलेगी, बल्कि वे सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपने घर पहुंच सकेंगे.

NSIT
Nsmch