LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

CM Security :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर से चूक, काफिले की पायलट गाड़ी निकली धक्कामार, तैयारी की खुली पोल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के पायलट गाड़ी धक्कामार निकली है। पायलट गाड़ी से उतर कर पुलिस वाले गाड़ी में धक्का मारते रहे, काफी दूर तक धक्का देने के बाद पायलट गाड़ी स्टार्ट हुआ ।

CM Security
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर से चूक- फोटो : Reporter

CM Security : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर से चूक हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत दरभंगा पहुंचे तो उनके काफिले की पायलट गाड़ी सीएम की सुरक्षा छोड़ कर गाड़ी को धक्का मारने में लग गए।  सीएम की सुरक्षा में धक्कामार गाड़ी  का वीडियो सामने आने के बाध तैयारी की असलियत उजागर हुई।

 पायलट गाड़ी से उतरकर पुलिसकर्मी धक्के मारते रहे, और काफी दूर तक धक्का देने के बाद पायलट गाड़ी चालू हुई। कारकेट में पहली पायलट गाड़ी तैनात थी, लेकिन मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर के आगमन से कुछ मिनट पहले अलर्ट के लिए गाड़ी चालू करने में विफल रही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा भराठी में एक बड़े आश्रय गृह का उद्घाटन करने के बाद निकले।

बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने वृहद आश्रय गृह और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों और टोला सेवकों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, विजय चौधरी, संजय झा सहित कई अन्य मंत्री और नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर सीएम ने दरभंगा को 2 हजार करोड़ रुपये का तोहफा दिया।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर