LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

Bihar News : सहरसा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Bihar News : सहरसा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है....पढ़िए आगे

Bihar News : सहरसा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की
डूबने से बच्चे की मौत - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ तुलसियाही गांव में खेलने के दौरान एक बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम मिथुन कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीँ मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। 

मिली जानकारी के मुताबिक घर के आंगन में एक बच्चा गेंद के साथ खेल रहा था। इसी बीच अचानक वह घर के आंगन में बने पानी भरे गड्ढे में डूब गया। जब तक उस बच्चे को परिजन के द्वारा बाहर निकाला गया। तब तक उस बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके बाद उस बच्चे को परिजन के द्वारा सदर अस्पताल सहरसा लाया गया। 

हालाँकि अस्पताल पहुँचने के बाद डॉक्टर ने भी उस बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीँ बच्चे की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट