LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Special Train: छठ पूजा में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, अमृतसर-छपरा के बीच 3 फेरों में चलेगी विशेष ट्रेन

भारतीय रेलवे ने आगामी छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए छपरा और अमृतसर के बीच एक विशेष ट्रेन सेवा की घोषणा की है।

train
train - फोटो : railways

Festival Special Train: लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान बिहार पहुंचने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छपरा और अमृतसर के बीच 05161/05162 छपरा-अमृतसर-छपरा वाया थावे, कप्तानगंज पूजा विशेष ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन छपरा से 5, 12 और 19 नवंबर को यानि मंगलवार को चलेगी और अमृतसर से वापसी में इस ट्रेन का परिचालन 6, 13 और 20 नवंबर को बुधवार को होगा.

यह है छपरा से अमृतसर तक यात्रा का पूरा शेड्यूल:

05161 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष ट्रेन छपरा से प्रत्येक मंगलवार को रात 7:55 बजे रवाना होगी। इस दौरान ट्रेन सीवान में 8:50 बजे, थावे में 9:28 बजे, और गोरखपुर में रात 12:40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बस्ती में 1:50 बजे, गोंडा में 3:15 बजे, सीतापुर में 5:55 बजे, बरेली में सुबह 9:10 बजे और मुरादाबाद में 10:53 बजे स्टॉप करेगी। इसके अलावा, सहारनपुर में 2:02 बजे, अंबाला कैंट में 3:20 बजे, जलंधर सिटी में 6:10 बजे और ब्यास में 6:45 बजे पहुंचने के बाद, ट्रेन शाम 7:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

Diarch GO

अमृतसर से छपरा की वापसी का शेड्यूल:

05162 अमृतसर-छपरा पूजा विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को रात 10:45 बजे अमृतसर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन ब्यास में 11:17 बजे, जलंधर सिटी में 11:58 बजे, सहारनपुर में सुबह 4:20 बजे, मुरादाबाद में 7:50 बजे, बरेली में 9:14 बजे, और सीतापुर में 12:18 बजे रुकेगी। इसके बाद गोंडा में 3:45 बजे, बस्ती में 5:15 बजे, गोरखपुर में 6:45 बजे, कप्तानगंज में 7:50 बजे, थावे में 10:05 बजे और सीवान में 10:55 बजे रुकेगी और अंततः रात के 11:55 बजे छपरा पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन का संचालन केवल तीन फेरे के लिए किया गया है, जिससे त्योहारों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिल सके।

NSIT
Nsmch