LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Bihar Weather: बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, 12 जनवरी को जमकर बरसेंगे बदरा, आज 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ठंड बारिश
Rain alert - फोटो : social media

Bihar Weather:  बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण लोगों का जीवन अस्त वस्त हो गया है। वहीं गुरुवार को बर्फीली पछुआ हवा से परेशान लोगों को धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। बिहार के अधिकतर जिलों में दिनभर हल्की धूप देखने को मिली, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, सुबह के समय कोहरे का अलर्ट अभी भी जारी है। आज भी बिहार के 24 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। कनकनी के बीच धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है और आज भी धूप निकलने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो, पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में दक्षिण-पश्चिम ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से आज और कल बिहार का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। 12 जनवरी को आसमान में बादल छाने और दक्षिण-पश्चिम जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। फिलहाल 24 जिलों में सुबह मध्यम कोहरा देखा जा रहा है, लेकिन दिन में धूप निकलने का अनुमान है।

आज का मौसम

आज, 10 जनवरी को सुबह के समय पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। 14 जिलों में हल्का कोहरा रहेगा। पछुआ हवा कमजोर है और दिन में धूप खिली रहेगी।

तापमान और प्रदूषण का हाल

राज्य में आज अधिकतम तापमान 18-22°C और न्यूनतम तापमान 8-12°C के बीच रहने की संभावना है। 12 जनवरी को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 9 जनवरी को धूप निकलने से कुछ जिलों में लोगों को राहत मिली। हालांकि, पूर्णिया और किशनगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 21°C दर्ज किया गया, जबकि समस्तीपुर के पूसा में न्यूनतम तापमान 5.1°C दर्ज हुआ।

NSIT
Nsmch