LATEST NEWS

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

Bihar Weather: बिहार में अब सर्दी का 'डबल अटैक' ! घने कोहरा के बीच इन जिलों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। बुधवार की सुबह भी कुहासे की चादर में लिपटी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।

ठंड बारिश
Rain warning in 11 districts - फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Weather:  बिहार के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मौसम के इस बदलाव ने लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास करा दिया है। मंगलवार को ठंड के प्रकोप के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जिससे ठंड की स्थिति और गंभीर हो गई।

मंगलवार को कुहासा अपने चरम पर था। सोमवार की रात से ही आसमान में घना कुहासा छाया हुआ था, और मंगलवार सुबह 10 बजे तक सड़कों पर दृश्यता महज 3-4 फीट तक सीमित थी। इस स्थिति के चलते वाहन धीमी गति से चल रहे थे, और पैदल यात्रियों के लिए भी बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया था। ऐसा महसूस हो रहा था जैसे हवा में नमी की जगह पानी बह रहा हो। हवा की सर्दी हिमालय की बर्फ जैसी ठंडक का अहसास करा रही थी। लोग कई गर्म कपड़े पहनने के बाद भी ठंड सहन नहीं कर पा रहे थे। ठंड का असर इतना अधिक था कि सुबह 9 बजे से पहले कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाया। पूरा जिला ठंड से कांप उठा और अधिकांश लोग दिनभर घरों में दुबके रहे।

कामकाजी लोगों पर असर

जो लोग काम से बाहर निकले थे, वे भी दोपहर बाद अपने घरों को लौटने लगे। ठंड की वजह से बाजारों में शाम होते ही सन्नाटा छा गया। आमतौर पर रात 9 बजे तक खुला रहने वाला बाजार अब शाम को ही बंद हो रहा है। सड़कों पर लोगों की संख्या बहुत कम हो गई और पूरा माहौल सुनसान नजर आने लगा।


NSIT
Nsmch

अगले 3 घंटे के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने बुधवार की सुबह पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवूल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जिले में अगले तीन घंटे के दौरान घना कोहरा कुहासा छाए रहने की प्रबल संभावना जताई है।