LATEST NEWS

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

Bihar Weather: बिहार में अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, मौसम विभाग ने आज और कल के लिए जारी किया अलर्ट, शीत दिवस की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। बीते दिन कड़ाके की धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में ठंड तेजी से बढ़ने की संभावना है।

ठंड
cold day for today and tomorrow- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Weather:  बिहार में बदलते मौसम के मिजाज ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां कभी ठंड, कभी कोहरा और कभी तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 19 और 20 जनवरी को बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। साथ ही, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

शीतदिवस की चेतावनी

हालांकि, राज्य में मौसम की भविष्यवाणी मौसम विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। जनवरी के दौरान कई बार विभाग के अनुमान गलत साबित हुए हैं। उदाहरण के तौर पर, विभाग ने शनिवार-रविवार को शीत दिवस की चेतावनी दी थी, लेकिन शनिवार को किशनगंज को छोड़ अन्य जिलों में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री तक वृद्धि हुई। इससे लोगों ने दोपहर में हल्की गर्मी भी महसूस की।

पीएम ने लॉन्च किया मिशन मौसम 

मौसम विभाग की पूर्वानुमान क्षमता फिलहाल 60-70 प्रतिशत तक सीमित है, क्योंकि कई उन्नत तकनीकों का अभाव है। इस स्थिति को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "मिशन मौसम" लॉन्च किया है, जिसके तहत 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस राशि से देशभर में आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। बिहार में भी दरभंगा में एक रडार स्थापित किया जा रहा है।

तेज हवा बढ़ाएगी ठिठुरन 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में निम्न तापमान के साथ मध्यम से तेज गति की हवा चलने के कारण ठिठुरन महसूस की जा सकती है। इस दौरान तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के उत्तरी भागों जैसे पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया और किशनगंज में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। वहीं, गोपालगंज, वैशाली, पटना, भागलपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर, खगड़िया और सहरसा के कुछ हिस्सों में हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

NSIT
Nsmch