LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

BIHAR WEATHER: अगले 24 घंटे में बिहार में आएगा भयानक तूफान, शुष्क मौसम के बीच बारिश को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट, इन इलाकों में होगी बारिश

BIHAR WEATHER: मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से ही राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है।23 से 26 अक्टूबर तक बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

Bihar weather
बिहार में आएगा भयानक तूफान,- फोटो : Hiresh Kumar

BIHAR WEATHER: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले कुछ दिनों की धूप के बाद अब आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 23 अक्टूबर को ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। इस चक्रवात के कारण बिहार में भी मौसम प्रभावित होगा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार  से ही राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है।23 से 26 अक्टूबर तक बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।तापमान: बारिश के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है और ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सूबे का मौसम 25 अक्टूबर से बदलेगा और 25 -26 अक्टूबर को को कई जिलों में बारिश होगी.पटना,नवादा,शेखपुरा,नालंदासुपौल,खगड़िया,सहरसा ,मधेपुरा ,भागलपुर ,बांका ,मुगेंर,जमुई ,कटिहार किशनगंज,मधेपुरा और पूर्णिया में बारिश हो सकती है.