LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Weather: दशहरा के मेले में खलल डालेगा बारिश, 12 अक्टूबर को इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा

 kal ka mausam

Bihar Weather: बिहार में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद एक बार  फिर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने पूरे प्रदेश के लोगों को परेशान कर के रख दिया है। इस समय पूरे देश में नवरात्रि का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि के अवसर माता के भक्ति के लिए अलग -अलग पूजा पंडालो में जाते है। लेकिन इस चिलचिलाती धूप औऱ उमस भरी गर्माी के कारण आमजन पूजा पंडालों में जाने से परहेज कर रहे है।

वहीं कल यानी 12 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में मौसम विभाग की मानें तो कल दशहरा मेले में बारिश खलल डाल सकता है। मौसम विभाग में अनुसार 12 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। दरअसल, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानि शुक्रवार को बिहार के किसी जिलें में बारिश नहीं हुई।


लेकिन मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कुछ जिलों में आंशिक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो सुपौल, सहरसा, खगड़िया, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर,कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और मधेपुरा में जोरदार बारिश हो सकती हैं। 

NSIT
Nsmch

वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 12 से 14 अक्टूबर के बीच बिहार के किसी जिलें में बारिश नहीं होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 35.4  डिग्री सेलसियस बेगुसराय में दर्ज किया गया है। 

रितीक की रिपोर्ट