LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Rail Accident: रेल ट्रैक पर काम कर रहे दो मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत, ठेकेदार ने नहीं लिया था ट्रैक ब्लॉक का आदेश, एक की हालत गंभीर

Rail Accident: बिहार के खगड़िया में रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे दो मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Rail Accident
Two workers died- फोटो : Reporter

PATNA: बिहार के खगड़िया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ट्रेन से कटकर दो रेल मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर रेलवे ट्रेक पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई, मजदूर जब तक कुछ समझ पाते तब तक ट्रेन दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। दरअसल, मामला खगड़िया अंतर्गत गौछारी स्टेशन और महेशखूंट स्टेशन के बीच का है।

जानकारी अनुसार  10 बजकर 15 मिनट पर लोहित एक्सप्रेस से दो व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। साथ ही एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया भेजा गया। दरअसल, रेलवे अपने कार्य के लिए पेटी कॉन्टैक्ट पर रेलवे का कार्य ठेकेदार के द्वारा करवाती है। इसकी के तहत गौछारी और महेशखूंट के बीच मेंटेनेंस का कार्य गौछारी के ही ठेकेदार जनार्दन चौरसिया को मिला हुआ है।

Diarch GO

उसी के तत्वावधान में मजदूर कार्य कर रहे थे। जिसमें झंझरा के ही मुकेश कुमार पिता वीरेंद्र चौरसिया ,अर्जुन शर्मा पिता राशो शर्मा,शुधो शर्मा पिता उमी शर्मा गौछारी और महेशखूंट के बीच किलोमीटर 101 के पास ट्रैक की मरम्मती कर रहे थे। जिस ट्रैक की मरम्मती ये तीनों मजदूर कर रहे थे उसी ट्रैक पर लोहित एक्सप्रेस आ गई। जिसमें मुकेश कुमार और अर्जुन शर्मा ट्रेन के बीचों बीच आ गए। जिसमें दोनों की कटकर मौत हो गई और राशो शर्मा बुरी तरह घायल हो गए। जिसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया भेज दिया गया।

जी आर पी के इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि जब किसी ट्रैक की मरम्मती की जाती है तो इसके लिए विभाग से उस ट्रैक के लिए ब्लॉक का आदेश लिया जाता है,जो बिल्कुल ही नहीं लिया गया था। जिसके कारण यह घटना घटित हुई। अब सवाल यह उठता है कि दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले मजदूर की मौत तो गई अब क्या इसका मुआवजा ठेकेदार देगा।

NSIT
Nsmch

जबकि पूरी गलती ठेकेदार की है उसने ट्रैक के ब्लॉक का आदेश लिए बिना मजदूरों से काम करवा रहा था। चुकी ठेकेदार के तहत दैनिक मजदूर के रूप में तीनों मजदूर काम कर रहे थे अर्थात वह रेलवे कर्मी भी नहीं थे।अब उनका मुआवजा कब और कैसे मिलेगा बड़ा सवाल है।