LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Teacher News: स्‍कूल बना अखाड़ा, शिक्षक ने महिला टीचर का मारा थप्पड़, बवाल के बाद उग्र हुए ग्रामीण, हेडमास्टर निलंबित

Bihar Teacher News: स्‍कूल बना अखाड़ा, शिक्षक ने महिला टीचर

Bihar Teacher News: सरकारी स्कूल का परिसर उस वक्त जंग का मैदान बन गया जब महिला शिक्षिका विनीता को और शिक्षक अरविंद ने थप्पड़ जड़ दिया। जिन पर देश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है, वही आपस में भिड़ गए।  थप्पड़ भी इसलिए मारा कि शिक्षक अरविंद देर से पहुंचे थे और ग्रामीणों के उग्र तेवर को धेखते हुए उन्हें ताला खोलने से रोक दिया गया। प्रधानाध्यपक और शिक्षक अरविंद दोनों पर स्कूल समय से नहीं आने का आरोप गांव के लोग लगा रहे है.

समस्तीपुर जिले के इनायतपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक, अरविंद, द्वारा अपनी सहकर्मी, विनीता कुमारी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। यह घटना स्कूल के ताले की चाबी को लेकर हुई विवाद के कारण हुई।

स्कूल की सभी कमरों की चाबी अरविंद के पास होती थी और उन्हें ही स्कूल के कमरों को खोलने का जिम्मा सौंपा गया था। अन्य शिक्षकों का आरोप था कि अरविंद रोजाना देर से आते हैं और इस वजह से सभी को उनके आने का इंतजार करना पड़ता था।

मंगलवार को भी अरविंद देर से पहुंचे। जब विनीता ने उनसे कहा कि अब वे कमरे का ताला ना खोलें, तो अरविंद गुस्से में आ गए और उन्होंने विनीता को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद स्कूल में हंगामा हो गया और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक अमरजीत कुमार पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अमरजीत कुमार अक्सर नशे में धुत रहते हैं और स्कूल में अवैध वसूली करते हैं।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अमरजीत कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही, अरविंद के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

बीईओ राकेश कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर से बात की। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि डीईओ के निर्देश पर हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक अरविंद के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी है। बीईओ ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने का आदेश दिया। बाद में आरोपी शिक्षक ने सार्वजनिक रूप से शिक्षक से माफी मांगी। तो ये है समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, इनायतपुर का हाल जहां सरेआम गलती करते हुए भी हेडमास्टर और शिक्षक अरविंद दबंगई करते हैं और टोकने पर महिला शिक्षक पर हाथ उठाने से गुरेज भी नहीं करते हैं।