LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Teacher news – तू डाल-डाल, मैं पात-पात! शिक्षा विभाग का एप भी नहीं रोक पा रहा शिक्षकों का फर्जीवाड़ा, दूसरे राज्य में बैठ बना रहे हाजिरी

Bihar teacher news – शिक्षकों के एटेंडेंस में फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आए हैं। अब शिक्षा विभाग के एप को भी शिक्षक धोखा देने में कामयाब हो रहे हैं। शिक्षक बिना स्कूल आए हाजिरी बना रहे हैं।

Bihar Teacher news – तू डाल-डाल, मैं पात-पात! शिक्षा विभाग क
अटेंडेंस में फर्जीवाड़ा- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK - बिहार में शिक्षकों को एटेंडेंस में फर्जीवाड़े को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है। गया और शिवहर के बाद अब ताजा मामला जमुई जिले से सामने आया है। जहां शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के ई-शिक्षा कोष एप को भी चकमा दे दिया है। यहां शिक्षकों का एटेंडेंस यूपी से बनाया जा रहा है। शिकायत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। फिलहाल, मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 

पूरा मामला जमुई जिले के सोनो प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कर्माटांड से जुड़ा है। शिक्षा विभाग के डीपीओ (स्थापना) पारस कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि जमुई जिले में तीन शिक्षक उत्तर प्रदेश समेत अन्य जगहों पर रहते हुए जमुई में अवस्थित स्कूलों में हाजिरी बनाते रहे हैं। इन शिक्षकों के नाम बबिता कुमारी, कृष्ण कन्हैया और मो मुख्तार आलम बताया गया है। जिनके खिलाफ शिक्षा विभाग अब जांच में जुट गई है। जांच में आरोप सही पाये जाने पर इन शिक्षकों पर निलंबन समेत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिले के कई स्कूलों में चल रहा है यह फर्जीवाड़ा

जानकारी के अनुसार जिले में शिक्षकों के अटेंडेस में यह फर्जीवाड़ा सिर्फ एक स्कूल में नहीं चल रहा है। जिले के कई प्रखंडों में शिक्षक स्कूल से दूर रहते हुए ई-शिक्षा कोष से अपनी हाजिरी बना रहे हैं। जबकि ई-शिक्षा कोष में स्कूल से सिर्फ 500 मीटर की दूरी से हाजिरी बनाने की व्यवस्था की गई है। 

ऐसे दे रहे एप को चकमा

बताया जाता है कि ऐसे शिक्षक फर्जी हाजिरी बनाने के लिए अपने मोबाइल का खास मोड में इस्तेमाल करते हैं। दावा किया जाता है कि मोबाइल को फ्लाइट मोड में रखकर हाजिरी बनाने पर कहीं से भी उपस्थिति दर्ज हो जाती है। स्कूल के पांच सौ मीटर के दायरे में रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। विभाग भी मानता है कि अगर शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय का लोकेशन और दर्ज उपस्थिति का लोकेशन की पड़ताल करे तो और भी बड़ी तस्वीर सामने आएगी।

NSIT
Nsmch

तीनों शिक्षकों के वेतन पर लगी रोक

डीपीओ पारस कुमार ने बताया है कि विभाग ने ई-शिक्षा कोष पर तीनों शिक्षकों की उपस्थिति की रैंडम जांच की गई है। इसमें कुल दस दिन की हाजिरी की जांच की गई, प्राथमिक विद्यालय कर्माटांड के तीनों शिक्षकों की जालसाजी व धोखाधड़ी सामने आई है। इन्होंने फोटो से फोटो या फिर दूसरे शिक्षक का फोटो या बिना फोटो की स्कूल में आगमन व प्रस्थान किया है. डीपीओ ने सात दिसंबर एवं नौ दिसंबर, 14 दिसंबर तथा 16 से 18 दिसंबर की तिथि विशेष के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही तीनों से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।