LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Teacher News: जमुई में शिक्षकों की पिटाई के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ का आज जमुई दौरा, हालात की करेंगे समीक्षा

शिक्षा विभाग के अपर सचिव एस सिद्धार्थ भी अब जमुई दौरे पर निकल चुके है।बसतपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में रंगदारी नहीं देने पर स्थानीय दबंगों द्वारा सात शिक्षकों की पिटाई के बाद के हालात की करेंगे समीक्षा।

एस सिद्धार्थ का जमुई दौरा
एस सिद्धार्थ का जमुई दौरा- फोटो : social Media

 Bihar Teacher News: बीते मंगलवार को जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के बसतपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में रंगदारी नहीं देने पर स्थानीय दबंगों द्वारा सात शिक्षकों की पिटाई कर दी गई थी। जिसके बाद स्कूल के प्रभारी समेत सभी शिक्षकों ने जमुई डीएम अभिलाषा शर्मा समेत शिक्षा विभाग को आवेदन देकर कही अन्य स्कूल में ट्रांसफर कर देने की गुहार लगाई थी। मीडिया में खबर चलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और मामले को लेकर कल यानी गुरुवार को जमुई एसपी चंद्र प्रकाश, एसडीएम अभय तिवारी,  जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार समेत कई अधिकारी बसतपुर स्कूल पहुंचे और वहां का जायजा लिया। 

पुलिस कप्तान ने सुरक्षा को लेकर वहां पुलिस बल तैनात करने की बात कही और दोषी अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। मामले को तूल पकड़ता देख शिक्षा विभाग के अपर सचिव एस सिद्धार्थ भी अब जमुई दौरे पर निकल चुके है। आज विभाग के अपर सचिव एस सिद्धार्थ 11 बजे तक जमुई पहुंचेंगे। जिसके बाद सीधे बसतपुर जाएंगे और वहां के हालात की समीक्षा करेंगे। 

साथ ही सिमुलतला आवासीय विद्यालय भवन का भी निरीक्षण करने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसे में अब देखना लाजिमी होगा कि शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों का अपमान होने के बाद  शिक्षा विभाग शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाती है। हालाकि इस मामले को लेकर अभी तक शिक्षकों में भय व्याप्त है।

रिपोर्ट- सुमित कुमार