LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की स्थापना सौ साल हुए पूरे, राज्य मुख्यालय के साथ जिला मुख्यालयों में शताब्दी वर्ष समारोह का हुआ आयोजन

Bihar News : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की स्थापना सौ साल पूरे हो चुके हैं. इसके मद्देनजर राज्य मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की स्थापना सौ साल हुए

PATNA : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरा होने पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का राज्य मुख्यालय, जमाल रोड, पटना सहित बिहार के समस्त जिला मुख्यालयों में शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झंडोतोलन, दीप प्रज्वलन तथा वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भवन जमाल रोड, पटना में अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह एवं महासचिव व पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने झंडोतोलन किया। अध्यक्ष, महासचिव, सचिव मंडल सदस्यों, कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह एवं तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद प्रो. संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ किया। इस मौके पर संघ के अनेक नेताओं को जिन्होंने शिक्षक आंदोलन को अपना जीवन दिया, उन्हें पुष्प माला एवं अंगवस्त्र दे कर सम्मानिक किया गया।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव एवं पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षक संघ के महान संस्थापकों, पुरखों के पुरुषार्थ, त्याग-तपस्या, ब्रिटानिया साम्राज्यवादी सल्तनत को शिकस्त देने वाले गौरवपूर्ण इतिहास के सौ अध्यायों को याद किया। आज की राजसत्ता की संवेदनहीनता के सन्नाटे को तोड़ने का आह्वान किया। वैसे संघनिष्ठ साथियों को सलाम किया, जिन्होंने राज्य कार्यकारिणी के निर्णयों के आह्वान पर आज तक सक्षमता परीक्षा नहीं दी, केवल प्रधानाध्यापक की परीक्षा दी। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने शिक्षकों की एकता के लिए आह्वान किया।

Diarch GO

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद प्रो. संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन शिक्षकों के लिए इसलिए गौरवशाली है कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपने आप को सौ वर्षों तक अपने आप को जीवन्त बनाये रखा है। संघ का संघर्षों और उपलब्धियों का स्वर्णिम इतिहास रहा है, उम्मीद है कि आगे भी यह अपने इतिहास को दुहरायेगा। कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह ने बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ के शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संघ का इतिहास संघर्षों से भरा है। बिहार में आज शिक्षकों की अनेक कोटियां बन गयी हैं। जरूरत है कि सभी कोटि के शिक्षक आज एकजुट हो जाएं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षक शिवम शुक्ला ने कथक नृत्य में गणेश वंदना, शिक्षक संतोष सागर ने शास्त्रीय संगीत की, दीपेश ने भजन एवं  शिक्षक कल्पना पोद्दार ने मैथिली गीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता जितेंद्र कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन  पटना जिला संघ के अध्यक्ष नित्यानंद सिंह ने किया। इस शताब्दी समारोह को राज्य संघ के शिक्षक नेता सहित राज्य भर के अनेक शिक्षकों ने यादगार बनाया।

NSIT
Nsmch