LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BIHAR SCHOOL NEWS - मध्याह्न भोजन में अंडा, फल नहीं मिलने पर छात्रों ने किया हंगामा, प्रधानाध्यापक बोले - शिक्षा समिति अध्यक्ष ने लगा रखी है रोक

BIHAR SCHOOL NEWS - मध्याह्न भोजन में अंडा फल नहीं मिलने पर छात्रों और उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि अंडा फल मांगने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी दी जाती है। मामले में एचएम ने पल्ला झाड़ लिया है।

BIHAR SCHOOL NEWS - मध्याह्न भोजन में अंडा, फल नहीं मिलने पर
मिड डे मिल में नहीं मिल रहा अंडा और फल- फोटो : अमित कुमार

KHAGARIA -परबत्ता प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बैसा में बीते दो सप्ताह से मध्याह्न भोजन में फल,अंडा नही मिलने के कारण आक्रोशित छात्र-छात्रओं ने विद्यालय के बाहर सड़कों पर आकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

छात्र एवं छात्रों के अभिभावक ने बताया कि मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं दिया जाता है ना मौसमी फल मिल पाता है।अगर कभी भोजन मिलता भी है तो भरपेट नही मिलता है। वहीX ग्रामीण इंदल यादव, रेसर आजाद,मो.आबिद,विजय चौरसिया,मुखिया प्रतिनिधि शिव यादव शुक्रवार को अंडा नही दिया जाता है। 

प्रधानाध्यापक नहीं देते अंडा

इस बाबत रसोईया से जानकारी ली गई तो उन्होने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक गजाधर पंडित के द्वारा बच्चों को अंडा नहीं दिया जाता है। वहीं बच्चे एवं अभिभावक के द्वारा प्रधानाध्यापक के खिलाफ में जमकर नारेबाजी किया गया। उपस्थित छात्र व छात्रा ने बताया कि करीब दो सप्ताह सें अंडा और मौसमी फल नही मिल रहा है। जिसके चलते आज हमलोग विरोध कर रहे हैं। 

नाम काटने की देते हैं धमकी

कुछ बच्चों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिभावक के जाने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा बच्चों को प्रताड़ित किया जाता है कि किसी के पास स्कूल की शिकायत किया तो स्कूल से नाम काट दिया जायेगा।

NSIT
Nsmch

शिक्षा समिति अध्यक्ष पर  हेडमास्टर मे फोड़ा ठिकरा

विद्यालय के प्रधानाध्यापक गजाधर पंडित से इस मामले बताया स्कूल के शिक्षा समिति के अध्यक्ष बेबी देवी का पति चन्द्र भूषण पोद्दार के द्वारा अंडा,मौसमी फल देने रोका जाता है। शुक्रवार को फल देते लेकिन अपार कार्ड बनाने का अंतिम दिन था। हम विद्यालय से बाहर थे।इस विद्यालय में 106 बच्चा नामांकित है।पांच शिक्षक पदस्थापित है।

REPORT - AMIT KUMAR