LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Road Accident: जमुई में बर्थडे पार्टी से लौट रहे पांच दोस्तों की बाइक आपस में टकराई, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: जमुई में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई है। वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी से लौटने के दौरान हादसे के शिकार हो गए।

Road Accident in jamui
Three bike riders died in jamui- फोटो : Reporter

JAMUI: बिहार के जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई  है। दरअसल, मामला जिले के खैरा सोनो मुख्य मार्ग का है। जहां रविवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे तेज रफ्तार 3 बाइक असंतुलित होकर एक साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में पांच युवक बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना के बाद खैरा थाना की गश्ती वाहन मौके पर पहुंची और सभी युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 

जहां जांच के दौरान सदर अस्पताल प्रभारी डॉक्टर सैयद नौशाद अहमद ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वही दोनों मृतक युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव निवासी प्रद्युम्न सिंह उर्फ पप्पू सिंह के पुत्र गौरव कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह उर्फ गंगा सिंह के पुत्र उज्ज्वल सिंह के रूप में हुई है। 

जबकि तीनों घायलों की पहचान केन्डीह गांव निवासी त्रिपुरारी महाराज के पुत्र शिवम कुमार और खैरा बाज़ार निवासी सुभाष पांडेय के पुत्र सुजय पांडेय, और मुन्ना पांडे के पुत्र अंशु पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी के दौरान ही सभी लोगों ने खाना पीना खाया और खैरा सोनो मुख्य मार्ग पर रेस लगाने के लिए निकल गए। वही नरियाना पुल पर तीनों की बाइक आपस में टकरा गई।

जिससे दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीनों घायलों का इलाज जारी है। इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट