LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Police News: साहेब हुए सख्त! 29 पुलिस अधिकारियों को एक बार में हीं नाप दिया,पुलिस महकमे में हड़कंप...

Bihar Police News : सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी के एक्शन से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है. एसपी ने लापरवाह पुलिस अफसरों पर जहाँ कार्रवाई की है. वहीँ बेहतर कार्य करनेवाले अफसरों को पुरस्कृत भी किया है...पढ़िए आगे

Bihar Police News: साहेब हुए सख्त! 29 पुलिस अधिकारियों को एक
एसपी की कार्रवाई से मचा हड़कंप - फोटो : SOCIAL MEDIA

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले के एसपी मनोज कुमार तिवारी एक्शन मोड में हैं। उन्होंने जिले में 29 पुलिस अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जिसके बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कर्तव्य में लापरवाही करने के आरोप में जहाँ पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की है। वहीँ कुछ अधिकारियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। वहीँ विभाग में बेहतर कार्य करनेवाले करीब 9 अफसरों को एसपी ने ‘सुसेवांक’ से पुरस्कृत किया है।  

जिन 7 पुलिस अफसरों को चेतावनी देकर कार्रवाई से मुक्त रखा गया है। उनमें नगर थानाध्यक्ष के अलावा मेजरगरंज थानाध्यक्ष, महिंदवारा थानाध्यक्ष, रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष, सोनबरसा थानाध्यक्ष, सुरसंड थानाध्यक्ष व पुपरी थानाध्यक्ष शामिल है। वहीँ जिन थानाध्यक्षों पर उक्त कार्रवाई की गई है, उनमें डुमरा के अमरेन्द्र कुमार, पुनौरा के आलोक कुमार यादव, सुप्पी के विष्णुदेव, गाढ़ा के रॉकी कुमार, परिहार के राज कुमार गौतम, बथनाहा के धनंजय चौधरी, बोखड़ा के त्रिपुरारी कुमार, परसौनी के ओमपुकार प्रिय, नानपुर के अशोक कुमार, चोरौत के सुखविंद्र नैन व कन्हौली के सेंटू कुमार शामिल है। वहीं, कार्रवाई के शिकार बने नोडल अफसरों में डुमरा थाना के सअनि श्रवण कुमार, पुनौरा के पुअनि राणा अतुल, सुप्पी के पुअनि तालकेश्वर कुमार, गाढ़ा के सअनि अनुज कुमार, परिहार के सअनि दीनदयाल उपाध्याय, बथनाहा के सअनि सत्येंद्र कुमार, चोरौत के पुअनि अजीत कुमार रंजन, नानपुर के पुअनि अशोक कुमार, बोखड़ा के पुअनि त्रिपुरारी कुमार राय, परसौनी के पुअनि उदय कुमार, नानपुर के पीटीसी ओम प्रकाश और कन्हौली के सअनि दिग्विजय कुमार सिंह शामिल है। 

वहीँ एसपी के द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद लंबित वारंट/कुर्की/इश्तेहार/गैर जमानतीय वारंट का निष्पादन नहीं करने पर नगर थाना के पुअनि जितेन्द्र कुमार, मेजरगंज के पुअनि शिवचन्द्र यादव, महिंदवारा के यादवेन्दु कुमार सिंह, रून्नी सैदपुर की पुअनि कल्याणी कुमारी, सोनबरसा के पुअनि दीपक कुमार, सुरसंड के सअनि राकेश कुमार और पुपरी के सअनि गजेन्द्र कुमार को भी एक-एक निंदन की सजा मिली है।

जबकि बेहतर कार्य करनेवाले पुलिस अफसरों की सेवा पुस्तिका में एक-एक 'सुसेवांक' से पुरस्कृत किया गया है। इनमें मेहसौल थाना की अपर थानाध्यक्ष कुमारी पुष्पा, सहियारा के पुअनि प्रमोद कुमार-एक, बेलसंड के पुअनि जयशंकर सिंह, भिट्ठा के पुअनि रजनीश कुमार, बैरगनिया के सअनि कुमोद कुमार, बेला के सअनि संतोष कुमार, भुतही के सअनि राज दीपक, रीगा के सअनि राकेश आनंद और बाजपट्टी के पीटीसी कन्हैया सम्राट शामिल हैं।

NSIT
Nsmch