LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar news: गणित और विज्ञान को खेल-खेल में सीखाने का शोभा सिंह का अनूठा तरीका, शिक्षकों के लिए बनीं रोल मॉडल

बिहार के जमुई जिले के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका शोभा सिंह ने गणित और विज्ञान को सीखने का तरीका ही बदल कर रख दिया है। उन्होंने अपनी रचनात्मकता और नवाचार से बच्चों को इन विषयों से जोड़ने का एक अनूठा तरीका निकाला है।

bihar News
गणित को आसान बनाने वाली जादूगरनी- फोटो : Reporter

Bihar News: जमुई के बरहट प्रखंड के मलयपुर इलाके में स्थित कृत्यानंद हाई स्कूल की शिक्षिका शोभा सिंह ने गणित और विज्ञान को सीखने का तरीका ही बदल दिया है। वे कागज के टुकड़े, रस्सी, और घर में मिलने वाली अन्य चीजों का इस्तेमाल करके बच्चों को जटिल गणितीय अवधारणाएं समझाती हैं। शोभा सिंह जी का मानना है कि गणित को रटने की बजाय समझा जाना चाहिए।

शोभा सिंह का मानना है कि गणित और विज्ञान को रटने के बजाय समझना ज़रूरी है। वे बच्चों को कागज़ के टुकड़ों, घरेलू सामान और खेल-खेल में इन विषयों की बारीकियों को समझाती हैं।  "मैं उन्हें प्रकृति में गणित ढूंढने के लिए प्रोत्साहित करती हूं। जैसे कि पेड़ों की शाखाएं, फूलों के पंखुड़े, और छत्ते की संरचना में गणितीय पैटर्न देखना।"

Diarch GO

शोभा सिंह  ने बच्चों को पेड़ों की ऊंचाई नापने के लिए एक सरल उपकरण बनाया है। उन्होंने एक रस्सी, एक प्रोटेक्टर, और एक भारी वस्तु का उपयोग करके एक हिप्सोमीटर बनाया है। इस उपकरण का उपयोग करके बच्चे आसानी से किसी भी वस्तु की ऊंचाई नाप सकते हैं।

शोभा सिंह जी के इस अनोखे तरीके से बच्चों में गणित और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ गई है। उनके छात्र अब गणित और विज्ञान को एक बोझ नहीं, बल्कि एक मजेदार विषय के रूप में देखते हैं। शोभा सिंह जी के काम को देखकर अन्य शिक्षक भी प्रेरित हो रहे हैं और वे भी अपने कक्षाओं में इस तरह के तरीके अपना रहे हैं।

NSIT
Nsmch

सुमित सिंह की रिपोर्ट