LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News: जहानाबाद की सीमा सिंह ने मुंबई में खरीद लिया 185 करोड़ रुपये का पेंटहाउस, बन गया र‍िकॉर्ड

सीमा सिंह ने मुंबई में 185 करोड़ का पेंटहाउस खरीद कर रिकॉर्ड बना दिया है। सीमा सिंह जहानाबाद की रहने वाली है और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

bihar News
जहानाबाद की सीमा सिंह ने खरीद लिया पेंटहाउस- फोटो : Reporter

Bihar News: भारत का सबसे महंगा रियल एस्टेट बाजार मुंबई है, जहां अरबों के फ्लैट बिकना कोई नई बात नहीं है। हाल ही में, अल्केम लैबोरेटरीज के प्रमोटर परिवार की बहू, सीमा सिंह ने मुंबई के वर्ली में 185 करोड़ रुपये का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। यह सौदा इस साल मुंबई का दूसरा सबसे बड़ा लग्जरी अपार्टमेंट सौदा है।

सीमा सिंह अल्केम लैबोरेटरीज नामक एक बड़ी दवा कंपनी की मालिक हैं। बता दें अल्केम लैबोरेटरीज का मार्केट कैप 64,278 करोड़ रुपये है। अल्केम लैबोरेटरीज के प्रमोटर बिहार के जहानाबाद के रहने वाले संप्रदा सिंह और उनके छोटे भाई बासुदेव नारायाण सिंह हैं। सीमा सिंह इस परिवार की दूसरी पीढ़ी की सदस्य हैं।

सीमा सिंह ने मुंबई के वर्ली स्थित लोढ़ा सी फेस प्रोजेक्ट में यह आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट 30वीं मंजिल पर स्थित है और इसका कुल क्षेत्रफल 14,000 वर्ग फुट है। इस अपार्टमेंट से अरब सागर का खूबसूरत नज़ारा दिखता है। इस डील के साथ उन्हें 9 कार पार्किंग स्लॉट भी मिले हैं।

सीमा सिंह ने हाल ही में कंपनी में अपनी 0.3% हिस्सेदारी के 3.58 लाख से अधिक शेयर बेचे थे, जिससे उन्हें 177 करोड़ रुपये मिले। इसी पैसे का इस्तेमाल उन्होंने यह अपार्टमेंट खरीदने में किया।

NSIT
Nsmch

सीमा सिंह, जो अल्केम लैबोरेटरीज के प्रमोटर परिवार से ताल्लुक रखती हैं, ने मुंबई के वर्ली में 185 करोड़ रुपये का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। यह सौदा इस साल मुंबई का दूसरा सबसे बड़ा लग्जरी अपार्टमेंट सौदा है।