LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News - सारण में नए कानून के तहत 50 दिनों में दो अभियुक्तों को मिली उम्र कैद की सजा, एसपी की पीएम मोदी ने की सराहना, अन्य जगहों पर मॉडल लागू करने का दिया निर्देश

Bihar News - सारण में नए कानून BNS के तहत पुरे देश में पहली सजा सुनाई गयी है. इस मामले में 50वे दिन न्यायालय द्वारा दो दोषी अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई गईं थी। इस मामले को लेकर सारण एसपी की पीएम मोदी ने सराहना की हैं।

एसपी की पीएम मोदी ने की सराहना
एसपी की पीएम मोदी ने की सराहना- फोटो : मणिभूषण शर्मा

Bihar News -  भुवनेश्वर में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक सम्मलेन-2024 में बिहार पुलिस का लगातार झंडा ऊंचा करने वाले सारण SP डॉ कुमार आशीष द्वारा पूरे देश में नए कानून BNS के तहत गंभीर शीर्ष पहली सज़ा (रसूलपुर थाना के धनाडीह गांव में हुए तिहरे हत्याकांड से संबंधित कांड संख्या -133/ 24 में 14 दिनों मे अनुसंधान पूर्ण करते हुए गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया गया था,  तदोपरांत न्यायालय में त्वरित विचारण के बाद घटना के 50वे दिन न्यायालय द्वारा दोनों दोषी अभियुक्तों को उम्रकैद सहित आर्थिक दंड की सजा सुनाई गईं) करवाने में अपनाए गए प्रक्रियाओं/तरीकों के संदर्भ में प्रेजेंटेशन दिया गया।  

एसपी की पीएम मोदी ने की सराहना

जिसपर वहां उपस्थित भारत के प्रधानमंत्री,  गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक बिहार एवं उपस्थित सभी पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों द्वारा प्रशंसा करते हुए इस मॉडल को अन्य जगहों पर भी लागू करने का सुझाव दिया गया। इस मौके पर   प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,  बिहार के पुलिस महानिदेशक बिहार आलोक राज सहित सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक/ पुलिस महानिरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि नए कानूनों के लागू होने के पश्चात पूरे देश में गंभीर शीर्ष में ये पहली सज़ा केवल 50 दिनों में सुनाई गई थी।

मुजफ्फरपुर से  मणिभूषण शर्मा की रिपोर्ट