LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News: घर में मातम, विधवा महिलाएं, जहरीली शराब पीने से हुई है मौत के बाद मातमी सन्नाटे के बीच भविष्य की चिंता में पथराई आंख...

Bihar News: बिहार में पिछले छह साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है. विडंबना ये भी है कि जहरीली शराब पीकर होने वाली मौत सूबे के लिए कोई नई बात नहीं है. मशरख ने जहरीली शराब से पहले भी करीब सौ लोगों के मौत का मातम मनाया था.

bihar hooch tragedy

Bihar News: सीवान और सारण में जहरीली शराब पीने से कथित तौर पर 39 लोगों की मौत हुई . कई घर में इकलौते कमाने वाले की मौत हो गई. किसी को खाने के लाले पड़े हैं तो कियी को चार बंटियों के परवरिश की चिंता सता रही है. मजदूरी करके परिवार चलाने वाला तो चला गया, अब क्या होगा पता नहीं. जहरीली शराब पीने से मौत हो गई. वो तो मर गया लेकिन परिवार का क्या होगा,ये सवाल पीडितों के मन में सता रहा है. इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल जो गौड़ हो रहा है वो है कि कहां से शराब आई. परिवार वालों को तो ये भी नहीं पता, उन्हें कुछ जानने का मौका भी नहीं मिला.

मशरक के पिलखी गांव में जहरीली शराब पीने से पति की मौत हो जाने पर विधवा के सामने 4 लड़कियों की परवरिश का प्रश्न बड़ी समस्या बन गई है. पिलखी गांव निवासी प्रदीप साह उम्र 40 वर्ष पिता बदरी साह की मौत जहरीली शराब पीने से हो गयी हैं मृतक को 4 लड़कियां हैं. जिनकी उम्र 16,14,12 और 10 वर्ष हैं. जिनकी परवरिश की चिंता को लेकर विधवा शिव कुमारी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक मकान निर्माण कार्य में मजदूर का काम करता था.

 वहीं कार्य के दौरान शराब पीकर आया और सो गया जब तबीयत बिगड़ी तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। वहा से पटना पीएमसीएच ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक पिता ने अपने पीछे हंसता खेलता परिवार मुसीबत में छोड़ गया। पत्नी शिव कुमारी देवी ने बताया कि गांव के नहर पर ही शराब का सेवन किया था। पत्नी के सामने चार लड़कियों की परवरिश की चिंता ज्यादा सता रही है.

रिपोर्ट- शशि भूषण सिंह