LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News: सिवान में अश्लील गानों पर महिला डांसर के साथ अवैध पिस्टल लहराते वीडियो वायरल, बिहार में फिर तमंचे पर डिस्को का खेल जारी

Bihar News: सिवान में अश्लील गानों पर महिला डांसर के साथ अवै

Bihar News:  बिहार में अवैध हथियार लहराने के खिलाफ पुलिस के द्वारा सख्त कार्रवाई करती है। बावजूद इसके राज्य में अवैध हथियार लहराने के कई मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला सिवान का है। जहां तमंचे पर डिस्को का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखा जा रहा है कि अश्लील गानों पर कुछ महिला डांसर डांस कर रही हैं तो वहीं वहां मौजूद कुछ युवकों के हाथ में अवैध पिस्टल है जिसे लहराते हुए वो ठुमके लगा रहे हैं।

अश्लील गानों पर जमकर लगे ठुमके

वहीं इस दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा स्टेज पर ही फायरिंग कर दहशत फैला रहा है। वीडियो सिवान जिले के भगवानपुर थाना इलाके का बताया जा रह है। यहां एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान पिस्टल से धांय-धांय फायरिंग की जा रही है। वीडियो किसी समारोह का बताया जा रहा है,आर्केस्ट्रा में अश्लील भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराकर डांस करते हुए कुछ युवक नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं डांस के दौरान ही स्टेज पर तीन युवक अवैध हथियार से फायरिंग करते नजर आ रहे है। 

अवैध हथियार लहराते दिखे युवक

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि News4Nation नहीं करता है। जानकारी अनुसार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सराय पडवली पंचायत का यह वीडियो है। वीडियो में हथियार लहराते हुए है, युवकों और नर्तकी के साथ डांस के दौरान फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। किसी खुशी को लेकर यह प्रोग्राम था ,उसी मौके पर आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम हुआ था। 


NSIT
Nsmch

फायरिंग कर फैलाया दहशत

जिसमें आर्केस्ट्रा पार्टी में शामिल डांसर के साथ मौजूद युवकों के द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग भी किया गया। वहीं अब ऐसी घटनाओं से बिहार पुलिस पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहा। दरअसल, लगातार बिहार पुलिस के बड़े अधिकारी दावे करते हैं, कि अवैध हथियार से फायरिंग करना अवैध हथियार रखना माना है। उसकी बावजूद भी सिवान में कोई समारोह में या ऐसे में भी अवैध हथियार से जमकर फायरिंग हो रही है, और पुलिस को भनक तक नहीं लग रही है।


सिवान से Tabish Irshad की रिपोर्ट