LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BIHAR NEWS : सीतामढ़ी में दिखा कुदरत का अनोखा करिश्मा, महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, परिजनों में दौड़ी ख़ुशी की लहर

महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। जहां नवजीवन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। बता दे की जिले के बाजपट्टी प्रखंड क्षेत्र के सड़वारा निवासी रमेश सदा की 22 वर्षीय पत्नी रूबी देवी ने चार स्वस्थ बच्चों को जन्म देकर सभी को चौंका दिया है। 

इस ऑपरेशन को डॉ. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने किया। बता दे की 11 अक्टूबर को रूबी के अल्ट्रासाउंड में तीन बच्चों का पता चलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन ऑपरेशन के दौरान चौथे बच्चे का जन्म हुआ। पहले एक बेटी और फिर क्रमशः तीन बेटे पैदा हुए। चिकित्सक का कहना है कि यह घटना असाधारण है और इसे चमत्कार के समान बताया जा रहा है। 

डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी बच्चे और मां स्वस्थ हैं। ऑपरेशन के बाद, बच्चों को नर्सरी में रखा गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि ऐसे मामलों में नियमित जांच और देखभाल की अत्यधिक आवश्यकता होती है, ताकि मां और बच्चों की सेहत को सुनिश्चित किया जा सके। 

रूबी के परिवार में खुशी का माहौल है, और स्थानीय समुदाय ने भी इस अद्भुत घटना का स्वागत किया है। यह घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय बन गई है। डॉक्टरों ने कहा कि यह स्थिति अनपेक्षित थी, और इससे यह साबित होता है कि कभी-कभी जीवन में चमत्कार भी होते हैं। सभी बच्चे और मां स्वस्थ होने के चलते अब परिवार को नई खुशियों का अनुभव हो रहा है।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट