LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, दादी सहित तीन बच्चियां तलाब में डूबी, एक परिवार के 4 लोगों की मौत से मचा कोहराम

Bihar News:सीतामढ़ी में एक ही परिवार के चार लोगों की तलाब में डूबने से मौत हो गई है। मृतक आपस में दादी पोती बताई जा रही है। दादी के साथ तीनों बच्चिायां तलाब की ओर गई थी जहां डूबने से चारों की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 Sitamarhi
4 women died - फोटो : प्रतिकात्मक

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां तलाब में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना बेला थाना क्षेत्र के मोहनपुर टोले के उसरैना गाँव की है। मृतकों में तीन बच्ची के साथ एक महिला भी शामिल है। एक परिवार के 4 लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूरे गांव में सनसनी फैल गया।

मृतकों की पहचान 13 वर्षीय नाजिया खातुन, 8 वर्षीय नासरीन खातुन, 6 वर्षीय जैनव खातुन और 60 वर्षीय सगीरा खातुन के रुप में हुई है। मृतक मोहनपुर टोले के उसरैना गाँव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना में कमरुद्दीन आलम की तीन बच्चियां और उनकी माँ की मौत हो गई है। दोपहर बाद जब तालाब से चारों का शव को बाहर निकाला गया तो पूरे गाँव में कोहराम मच गया। वहीं सगीरा खातून के पति इस्लाम अंसारी ने बताया कि सभी गाँव स्थित तालाब में नहाने गए थे। परिजनों ने बताया की तालाब में काफी फिसलन है। एक का पांव फिसलने कारण इनमें से एक डूबने लगी जिसे बचाने के दौरान अन्य महिलाएं भी डूब गई। 

इस फिसलन के कारण एक दूसरे को बचाने के क्रम चारों डूब गए। मृतकों के परिवार को जब इसकी जानकारी मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सागीरा खातुन के पति  इस्लाम जब दोपहर के बाद घर आए तब वे बच्चों और पत्नी को घर में नहीं देखा। उन्होंने अपने आसपास खोजबीन की लेकिन वे लोग नहीं मिले। इसके बाद उन्हें तलाशते हुए तालाब की तरफ गए। तालाब में चारों का शव उपलता मिला। इस्लाम के पुत्र कमरुद्दीन सउदी अरब में रहता है।


NSIT
Nsmch

घटना की जानकारी स्थानीय थाना प्रभारी को दी गई। घटना के तुरंत बाद थानाध्यक्ष रामाशंकर कुमार घटनास्थल पर पहुँचे और घटना की पूरी तरह जांच की। उन्होंने कहा कि शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाए लेकिन वहां के परिजनों नें पोस्टमार्टम के लिए इनकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

जागृति की रिपोर्ट