LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIHAR NEWS : जमुई जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों का 25 नवंबर को होगा चुनाव, रुपेश कुमार सिंह की चुनाव पदाधिकारी के रुप में हुई नियुक्ति

BIHAR NEWS : जमुई जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों का चुनाव 25 नवंबर को कराया जायेगा. इसको लेकर रुपेश कुमार सिंह की चुनाव पदाधिकारी के रुप में नियुक्ति की गयी है...पढ़िए आगे

25 नवंबर को होगा चुनाव
25 नवंबर को चुनाव - फोटो : SUMIT KUMAR

JAMUI : जमुई जिला क्रिकेट संघ ने 3 नवंबर को शारदा सदन में एक अहम बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला क्रिकेट संघ के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। चुनाव पदाधिकारी के रुप में रुपेश कुमार सिंह की नियुक्ति पर मुहर लगी। आपको बता दें इसी महीने संघ के पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इसी को लेकर चुनाव पदाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी। 

बैठक में चुनाव को लेकर संघ के सदस्यों से विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकमत से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की सहमति प्रदान की। जिसके बाद संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कमेटी को भंग करते हुए आगामी 25 नवंबर को चुनाव कराने की औपचारिक घोषणा कर दी। संघ के मुख्य सदस्यों द्वारा जिले में हुए महिला क्रिकेट ट्रायल मैच की चर्चा भी खूब जोर शोर से की गई। इस बड़े आयोजन की मेजबानी को लेकर जमुई क्रिकेट संघ की बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने खूब तारीफ भी की है। 

Diarch GO

बैठक में जिले में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की चर्चा भी की गई। जिला लीग कराने के लिए सचिव इमरान अख्तर खान को अधिकृत किया गया। बहरहाल अब जमुई जिला क्रिकेट संघ का चुनाव आगामी 25 नवम्बर को होना तय है।

संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी रूपेश सिंह भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी विस्तृत जानकारी देंगे। मौके पर डीसीए जमुई के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सचिव इमरान खान,  ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ राजेश, कोषाध्यक्ष प्रकाश भालोटिया, डाक्टर एस एन झा, राजेश कुमार सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट