LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Love Couple: दहेज में लड़का बुलेट और 10 लाख रुपया मांग रहा था..पकड़ कर जबरदस्ती हुई शादी..लड़की ने किया एलान..

Love Couple: दहेज में लड़का बुलेट और 10 लाख रुपया मांग रहा थ

Love Couple: प्रमोद सहनी जब रौशनी कुमारी कुमारी से मिला तो कब दिल दे बैठा पता हीं नहीं चला, इश्क गहरा होता गया और रिलेशन शारीरिक संबंध तक पहुंच गया . दो साल तक छुप छुप कर वे संबंध बनाते रहे. इसी बीच प्रमोद का रेलवे में नौकरी हो गया, रौशनी अब शादी का दबाव बनाने लगी और प्रमोद बहाने बना कर टालता रहा लेकिन बुधवार को विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित उगना-महादेव मंदिर में  5 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आखिरकार प्रमोद और रौशनी एक दूसरे के हो गए. 

 इस विवाह को देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जुटे रहे. प्रेमी युगल जिले के ताजपुर प्रखंड के निवासी हैं और दोनों दूर के रिश्तेदार भी है. प्रेमी  ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव निवासी विजय सहनी का पुत्र प्रमोद कुमार साहनी  उसकी प्रेमिका हलइ ओपी अंतर्गत दरवा (अकौना) गांव निवासी बिरजू सहनी की पुत्री रौशनी कुमारी हैं दोनों के बीच दो वर्षों से अंतरंग प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच दोनों ने आपसी सहमति से कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए.

पहले युवक बार-बार रौशनी से विवाह करने की बात कह रहा था,  इसी दौरान युवक की नौकरी भारतीय रेल में चतुर्थ वर्गीय कमी के रूप में भुवनेश्वर उड़ीसा में हो गई. नौकरी मिलते ही युवक के सुर बदल गए , वह अपनी बातों से मुकरने लगा. वह कभी 10 लख रुपए दहेज की मांग करता, तो कभी शादी करने से ही इनकार कर रहा था.

बुधवार को एक बार फिर दोनों मिलने के लिए विद्यापतिधाम मंदिर पहुंचे, जहां युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद प्रमोद भागने का प्रयास करने लगा. इसी बीच मंदिर परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा होते देख भारी संख्या में स्थानीय लोग जुटने लगे. बाद में इसकी सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद भारी मशक्कत के बाद दोनों ने साथ फेरे लिए. 

NSIT
Nsmch