LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: दरभंगा महाराज के जेवरात चोरी के मामले में पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला,जमानत याचिका खारिज, संदेह के घेरे में पुलिस

दरभंगा महाराज के 108 मंदिरों के जेवरात चोरी के मामले में पटना उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले में दो आरोपियों उदय नाथ झा और केदारनाथ मिश्र की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।

bihar News
दरभंगा महाराज के जेवरात चोरी का मामला- फोटो : Hiresh Kumar

Darbhanga Maharaj's jewelery theft case: दरभंगा महाराज कामेश्वर धार्मिक न्यास बोर्ड के 108 मंदिरों के जेवरात चोरी के मामले में पटना हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपियों उदय नाथ झा और केदारनाथ मिश्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है।यह मामला तब प्रकाश में आया जब दरभंगा राज परिवार के युवराज कपिलेश्वर सिंह ने जनवरी 2024 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि ट्रस्ट के मैनेजर और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर बैंक लॉकर से करोड़ों रुपये के जेवरात निकालकर बेच दिए।

पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। इस पर युवराज ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी है।इस पूरे मामले में दरभंगा पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ मिलीभगत की और उन्हें गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही छोड़ दिया। इस मामले में दरभंगा यूनिवर्सिटी पुलिस पर भी आरोप है कि उन्होंने आरोपियों को पकड़ने में जानबूझकर कोताही बरती

Diarch GO

पटना हाई कोर्ट के जस्टिस अंजनी कुमार शरण ने 2 दिसंबर, 2024 को दोनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले दरभंगा की अदालत भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी थी। अब यह मामला दोबारा दरभंगा पुलिस के पास चला गया है और पुलिस को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करना होगा।

दरभंगा महाराज के कामेश्वर धार्मिक न्यास बोर्ड के बैंक लॉकर से करोड़ों रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने एक जेवर व्यवसायी के यहां से गला हुआ 1.6 किलो सोना और 33 किलो चांदी बरामद किया था, लेकिन बाद में तीनों आरोपियों को छोड़ दिया गया था।

NSIT
Nsmch

पटना हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इस मामले और कोई चौंकाने वाले खुलासे होंगे? इन सवालों के जवाब आने वाले समय में मिल सकते हैं।