LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: सहरसा में कोचिंग से लौटे छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, भाई के साथ रहकर किराए के मकान में करता था पढ़ाई

सहरसा जिले में रहकर पढ़ाई करने वाले एक छात्र ने खुदखुशी कर ली। छात्र कोचिंग से पढ़कर आया जिसके बाद उसने दरवाजा बंद कर ली। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो दंग रह गई।

coaching student suicide

Bihar News: सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी वार्ड नंबर 21 में रहने वाले 18 वर्षीय प्रिंस कुमार ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। प्रिंस, सौरबाजार थाना क्षेत्र के जागीर गांव का निवासी था और पिछले एक साल से सहरसा में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। वहीं छात्र के खुदखुशी करने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

क्या है मामला?

दरअसल, प्रिंस अपने बड़े भाई नीतीश के साथ किराए के मकान में रहता था। दोनों भाई गुरुवार की सुबह अपनी-अपनी कोचिंग क्लास के लिए गए थे। प्रिंस कोचिंग से लौटकर अपने कमरे में चला गया। लेकिन जब नीतीश कोचिंग से लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। बार-बार आवाज देने के बाद भी जब प्रिंस ने दरवाजा नहीं खोला तो नीतीश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और प्रिंस को फंदे से लटका हुआ पाया।

Diarch GO

आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।


NSIT
Nsmch

दरवाजा खुलते ही उड़ा होश

घटना को लेकर मृतक के भाई ने बताया कि वो और उसका भाई एक साथ रहकर सहरसा में पढ़ाई करते थे। मृतक भाई उससे पहले कोचिंग से आ गया था। वहीं वो बाद में घर पहुंचा। लेकिन उसके भाई ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद मौके पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सुचना दी। जब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा खोला था तो सबके होश उड़ गए।