LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar New Airports: बिहार के इन 10 जिलों में अब नया एयरपोर्ट,सरकार की बड़ी योजना,छोटे विमान कब से भरेगा उड़ान,जान लीजिए...

बिहार सरकार 10 जिलों में हवाई अड्डों को विकसित करने की योजना बना रही है। इनमें मुजफ्फरपुर, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, रक्सौल, मधुबनी छपरा शामिल हैं। इस परियोजना के तहत यात्री टर्मिनल और आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही है।

bihar News
10 जिलों में नया एयरपोर्ट- फोटो : Social media

Bihar New Airports: बिहार सरकार 10 जिलों में हवाई अड्डों को विकसित करने की योजना बना रही है। इनमें मुजफ्फरपुर, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, रक्सौल, मधुबनी और छपरा शामिल हैं। इस परियोजना के तहत यात्री टर्मिनल और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने बिहार सरकार से इन हवाई अड्डों के लिए आवश्यक भूमि की जानकारी मांगी है, ताकि छोटे विमानों की उड़ानें शुरू की जा सकें।

मुजफ्फरपुर पताही हवाई अड्डे को विकसित करने के लिए एक सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। इस हवाई अड्डे का विस्तार किया जाएगा और यहां एक उड्डयन प्रशिक्षण केंद्र भी खोला जाएगा। इस परियोजना के लिए लगभग 473 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी।

जिला प्रशासन अब इस भूमि को अधिग्रहित करने के लिए आवश्यक धनराशि का अनुमान लगा रहा है। इसके बाद ही इस परियोजना पर काम शुरू हो पाएगा।

NSIT
Nsmch