LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

कलयुग की सती अनसूया निकली कटिहार की महिला, 5 साल पहले खोए पति को ढूंढने में हुई सफल, आखिर तक नहीं मानी हार

Bihar katihar News: पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और रवि राम से पूछताछ कर रही है कि वे इतने सालों तक अपनी पत्नी और परिवार से दूर क्यों रहे और छिपकर मजदूरी का काम क्यों कर रहे थे।

कलयुग की सती अनसूया निकली कटिहार की महिला, 5 साल पहले खोए पत
महिला ने गुमशुदा पति को ढूंढ निकाला!- फोटो : social media

Bihar katihar News: कटिहार जिले की एक प्राइवेट इंग्लिश टीचर, सुमन देवी, के लिए यह एक भावनात्मक और अविश्वसनीय अनुभव रहा, जब उन्होंने अपने साढ़े पांच साल से लापता पति को ढूंढ निकाला। सुमन देवी के पति, रवि राम, जो किशनगंज में एक मकई फैक्ट्री में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे, जुलाई 2019 में घर से काम पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन वे न तो अपने कार्यस्थल पहुंचे और न ही घर लौटे।

सुमन देवी ने अपने पति की खोज में बहुत प्रयास किए, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे। पांच वर्ष के बेटे आरव के साथ सुमन देवी ने अकेले संघर्ष किया और धीरे-धीरे पति के सकुशल लौटने की उम्मीद छोड़ दी थी। हालाँकि, तीन दिन पहले सुमन को गाँव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसने रवि राम को कटोरिया के लक्ष्मणझूला में एक लाइन होटल पर काम करते हुए देखा है। यह सुनते ही, सुमन देवी अपने पिता और फुआ के साथ कटोरिया थाना पहुंची और पुलिस की मदद से लक्ष्मणझूला के मीठु ढाबा पर पहुंची। जब सुमन की नजर अपने पति पर पड़ी, तो उसकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और रवि राम से पूछताछ कर रही है कि वे इतने सालों तक अपनी पत्नी और परिवार से दूर क्यों रहे और छिपकर मजदूरी का काम क्यों कर रहे थे। फिलहाल, इस घटना से परिवार में खुशी की लहर है और सुमन देवी को अपने पति की वापसी पर राहत महसूस हो रही है।