LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Good News: बिहार के सीतामढ़ी में स्मार्ट मीटर लागने वालों के लिए खुशखबरी! नए साल में होने वाला बड़ा फायदा, जानें

Good News: बिहार के  सीतामढ़ी में स्मार्ट मीटर लागने वालों क
बिहार स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ता- फोटो : freepik

Bihar smart meters: बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर यूजर के लिए नया साल बेहतरीन सौगातें लेकर आ सकता है। बिजली कंपनी ने बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग (BERC) के समक्ष कई प्रस्ताव रखे हैं, जो ग्राहकों के लिए राहत और बचत का कारण बन सकते हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर यूजर के लिए यह एक आम समस्या है कि उनका बैलेंस जल्दी खत्म हो जाता है। अक्सर इसका कारण तय लोड से अधिक बिजली उपयोग पर लगने वाली पेनाल्टी होती है।

बिजली कंपनी ने पहले से चल रही छह महीने की पेनाल्टी छूट को एक साल तक बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जाने के कारण, यह छूट लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए राहत बन सकती है। इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को अपनी बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण देना है। वहीं बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर यूजर को अतिरिक्त लाभ देने का प्रस्ताव दिया है।

स्मार्ट मीटर पर 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट

बिहार के सीतामढ़ी में पोस्टपेड मीटर उपयोगकर्ताओं की तुलना में स्मार्ट मीटर पर 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट देने की बात की गई है। इस पहल से बिजली की लागत में कमी आएगी, जिससे प्रीपेड उपयोगकर्ता को अधिक बचत होगी। कंपनी का मानना है कि यह कदम स्मार्ट मीटर के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा और उपभोक्ता के अनुभव को बेहतर बनाएगा। इसका फायदा ये होगा की स्मार्ट मीटर उपयोगकर्ताओं को उनकी खपत की स्पष्ट जानकारी मिलेगी, जिससे वे अपने उपयोग का प्रबंधन कर सकते हैं। इसके अलावा उपयोगकर्ता तुरंत जान सकते हैं कि उन्होंने कितनी बिजली उपयोग की है और कितना बैलेंस बचा है।

BERC का फैसला और संभावित लाभ

बिजली कंपनी के इन प्रस्तावों पर बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग (BERC) अगले साल निर्णय लेगा। यदि ये प्रस्ताव मंजूर होते हैं, तो लाखों उपयोगकर्ताओं को पेनाल्टी मुक्त बिजली का लाभ मिलेगा। बिजली की दरों में कमी से ग्राहकों के मासिक खर्च में गिरावट आएगी। स्मार्ट मीटर की स्वीकार्यता और उपयोग बढ़ेगा, जिससे बिजली वितरण प्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी।

NSIT
Nsmch