LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

BIHAR FLOOD RELIEF - समस्तीपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण एवं राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

Minister Ashok Chaudhary reached the flood affected areas of

SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा अंतर्गत कुशेश्वरस्थान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, जिनमें सुघराईन पंचायत, उसरी पंचायत और उजवा सीमर टोका पंचायत के विभिन्न गांव शामिल हैं, का आज माननीय ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी जी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।  बता दें कि श्री चौधरी के नेतृत्व में महावीर चौधरी फाउंडेशन के द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया, जिससे उन्हें तत्काल मदद मिल सके।

इस दौरान  नि:शुल्क सामुदायिक रसोई की जांच करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने यह सुनिश्चित किया कि वहां सभी प्रभावितों को भोजन मिल रहा है और किसी को भी कोई समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों की आवश्यकताओं की पूर्ति में कोई कमी न हो और समय रहते सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार इस आपदा की घड़ी में अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री जी स्वयं लगातार सर्वेक्षण कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी को समय पर सहायता मिले। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास के सभी आवश्यक कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

बिहार सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि बाढ़ प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए और उनकी सुरक्षा और जीवनयापन की स्थिति को सामान्य किया जा सके।

NSIT
Nsmch