LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Rajgir cricket stadium: महज 6 महिनों में तैयार हो जाएगा राजगीर क्रिकेट स्टेडियम, साल के आखिरी में खेला जाएगा पहला इंटरनेशनल मैच

नालंदा के राजगीर में बन रहे बिहार के पहले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का काम जून 2025 तक पूरा कर लिया जायेगा.

 Rajgir cricket stadium: महज 6 महिनों में तैयार हो जाएगा राज
राजगीर में जल्द खेला जाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच- फोटो : social media

Rajgir Cricket Stadium: बिहार के राजगीर में बन रहे राज्य के पहले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव कुमार रवि ने पुष्टि की है कि यह अत्याधुनिक स्टेडियम जून 2025 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। यह परियोजना बिहार के खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

बरसात से पहले पूरा होगा निर्माण कार्य

भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में स्टेडियम के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

निर्माण की प्रगति: अब तक कुल 60% काम पूरा हो चुका है।

समयसीमा: निर्माण कार्य को हर हाल में बरसात से पहले पूरा करने की योजना है।

स्टेडियम में चार एंट्री गेट

स्टेडियम में कुल चार एंट्री गेट बनाए गए हैं। खिलाड़ियों के लिए एक गेट।VIP मेहमानों के लिए एक गेट।आम जनता के लिए दो गेट। स्टेडियम मेंकुल 1 लाख दर्शकों के बैठने की व्यवस्था।बड़े पार्किंग क्षेत्र की सुविधा।टॉयलेट और पीने के पानी का प्रबंधन।

खेल क्षेत्र की खासियत

क्रिकेट ग्राउंड को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

खास घास: क्रिकेट पिच और मैदान के लिए बंगाल से मंगवाई गई विशेष घास।

खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं विकसित की गई हैं।

सरकार की बड़ी पहल: 350 करोड़ रुपये का बजट

यह स्टेडियम बिहार सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है।350 करोड़ रुपये की धनराशि परियोजना के लिए आवंटित की गई है।सरकार ने निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने का आदेश दिया है।

राजगीर: बिहार के खेल का नया केंद्र

इस स्टेडियम के निर्माण से न केवल बिहार का खेल ढांचा मजबूत होगा, बल्कि यह राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच आयोजित करने का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।जून 2025 के बाद, यह स्टेडियम बिहार के खेल इतिहास में एक नई शुरुआत का प्रतीक बनेगा।

NSIT
Nsmch