LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIHAR CRIME - बिहार में साली को जीजा से हुई बेपनाह मोहब्बत, साथ रहने की करने लगी जिद, फिर माता-पिता ने यह उठाया खौफनाक कदम

BIHAR CRIME - साली को अपने जीजा से ही मोहब्बत हो गई। नतीजा यह हुआ कि वह दूसरी जगह शादी करने की जगह जीजा के साथ ही रहने की जिद करने लगी। जिसके बाद परेशान माता पिता को बड़ा फैसला करना पड़ गया।

 BIHAR CRIME - बिहार में साली को जीजा से हुई बेपनाह मोहब्बत,

SAHARSA - जिले के महिषी थाना क्षेत्र चार दिन पहले ऐनी शमशान के समीप युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। अब इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती की हत्या उसके ही माता पिता और नानी ने की थी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान पुलिस ने हत्या को लेकर कारण बताया,वह हैरान करनेवाला है। 

हत्याकांड का खुलासा करते हुए सदर थाना में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि  सात दिसंबर को महिषी थाना क्षेत्र के ऐनी गांव के कृष्णानगर शमशान के समीप खेत में एक युवती जख्मी हालत में मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद है मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने उसे जांच के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन युवती की जान नहीं बचाई जा सकी। बाद में युवती की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नंबर नौ निवासी बुचन शर्मा की पुत्री ललिता कुमार उर्फ फोकसी के रूप में की गई।

Diarch GO

जिसके बाद पुलिस की टीम ने जांच शुरू की तो युवती की मां उर्मिला देवी, पिता बुच्चन शर्मा और नानी अलोधन देवी की भूमिका सामने आई। तीनों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

बहन के पति के साथ रहने की कर रही थी जिद

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि युवती अपनी बड़ी बहन के पति के साथ ही रहना चाहती थी। एक माह तक उसके साथ रह भी चुकी थी। जबकि युवती के स्वजन उसकी शादी दूसरे जगह करवाना चाहते थे। युवती द्वारा दूसरी जगह शादी करने की बात से इंकार कर दिए जाने के बाद आक्रोश में आकर इस घटना में अंजाम दिया गया। 

NSIT
Nsmch

मौके पर महिषी थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, पुअनि सुष्मिता कुमारी, सुनील कुमार, अमरेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद थे।