LATEST NEWS

  • बिहार में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, दुर्गा पूजा के पहले कहाँ है बारिश का आसार,  जानें तापमान का हाल
  • बिहार में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, दुर्गा पूजा के पहले कहाँ है बारिश का आसार, जानें

  • Rider Gulshan Kumar Murder Patna
  • Patna City News: दीदारगंज में चर्चित राइडर गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या, शुकुलपुर फोर लेन पर शव

  • Bihar News : मौर्या, लेमन ट्री और पनाश सहित 5 होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, एक्सपायर्ड मिले चिकन, मटन और पनीर
  • Bihar News : मौर्या, लेमन ट्री और पनाश सहित 5 होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा,

  • patna rajiv nagar land dispute bunty gop arrested
  • Patna News: राजीव नगर जमीन कब्जा मामले में कुख्यात बंटी गोप गिरफ्तार, फ़रार भू-माफियाओं पर कब कसेगा पुलिस

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने बुद्धा कॉलोनी भूमि विवाद को लेकर दिखाई सख्ती, अधिकारियों से मांगे मूल राजस्व रिकॉर्ड
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने बुद्धा कॉलोनी भूमि विवाद को लेकर दिखाई सख्ती, अधिकारियों से मांगे मूल

छठ पूजा के दौरान हवाई किराया में लगी आग, बिहार आने से सस्ता हुआ दुबई जाना, जानें ताजा हालात

दिल्ली, मुंबई और सूरत से बिहार और झारखंड के लिए टिकट की कीमतें इतनी अधिक हो गई हैं कि यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा जैसे दुबई, मलेशिया, बैंकॉक और सिंगापुर जाने से भी अधिक महंगी पड़ रही हैं।

छठ पूजा के दौरान हवाई किराया में लगी आग, बिहार आने से सस्ता
छठ महापर्व में आसमान छूते फ्लाइट्स के किराए- फोटो : freepik

Bihar chhath puja 2024: अस्था का महापर्व छठ शुरू हो चुका है। ये पर्व भारत के उत्तरी राज्य बिहार में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर जितने भी लोग बिहार से बाहर रहते हैं वो जरूर घर आते हैं और छठ महापर्व में भाग लेते हैं. इसके लिए लोग सुविधा अनुसार बस, ट्रेन या फ्लाइट से घर आते हैं। इस दौरान ट्रेन से लेकर फ्लाइट में काफी भीड़ देखने को मिलती है. लोगों काफी महीने पहले ही टिकट बुक करवा लेते हैं। हालांकि, अगर हम मौजूदा समय में सिर्फ फ्लाइट की बात करें तो इस वक्त बिहार आने वाले फ्लाइट की कीमतों में आग लगी हुई है।

हवाई टिकटों की कीमतें आसमान पर

दिल्ली, मुंबई और सूरत से बिहार और झारखंड के लिए टिकट की कीमतें इतनी अधिक हो गई हैं कि यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा जैसे दुबई, मलेशिया, बैंकॉक और सिंगापुर जाने से भी अधिक महंगी पड़ रही हैं। इन अंतरराष्ट्रीय स्थानों के लिए टिकट की कीमतें 10,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच हैं, जबकि घरेलू यात्रा के लिए लोग 18,000 रुपये तक का भुगतान कर रहे हैं।

Diarch GO

छठ पूजा पर बढ़ी यात्रा की मांग

छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख पर्व है, जिस पर लाखों लोग अपने घरों की ओर जाते हैं। इस समय ट्रेन और फ्लाइट टिकटों की मांग में तेजी आ जाती है। ट्रेनों में सीट पाना मुश्किल हो जाता है, और टिकट दलाल भी भारी कमीशन के बावजूद टिकट कन्फर्म नहीं कर पाते।

ट्रैवल एजेंटों की प्रतिक्रिया

ट्रैवल एजेंट राकेश अरोड़ा का कहना है कि त्योहारों के समय किराए का बढ़ना सामान्य है, लेकिन इस साल कीमतों में वृद्धि असामान्य रूप से अधिक है।

NSIT
Nsmch

अस्थायी है मूल्य वृद्धि

हालांकि, अच्छी खबर यह है कि यह मूल्य वृद्धि अस्थायी है। छठ पूजा के बाद, फ्लाइट टिकटों की कीमतों के सामान्य होने की उम्मीद है।

औसत किराए में कमी

Ixigo की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस साल अक्टूबर-नवंबर में एक तरफा हवाई यात्रा के औसत किराए में कुछ कमी आई है, जब बुकिंग 30 दिन पहले कराई गई थी।