LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Road Accident: छपरा में भीषण सड़क हादसा, पार्टी मना कर लौट रहे थे चार दोस्त, कार में फंसे शव

Bihar Road Accident: बिहार के छपरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां पटना से पार्टी मनाकर घर लौट रहे युवक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना सोनपुर बायपास की है।

road accident
Chapra road accident- फोटो : Reporter

Bihar News: छपरा के सोनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पटना सोनपुर बायपास पर लालू यादव चौक के पास हुआ है। जब चार दोस्त पार्टी करने के बाद पटना की तरफ से सोनपुर वापस घर लौट रहे थे। घटना रात करीब 12 बजे हुई और घायलों को पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं कार का परखच्चे उड़ गए।  

घटना की सूचना पाकर सोनपुर थाने की पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया है और घटना स्थल से दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पहलेजा थानांतर्गत कश्मर गांव निवासी लक्ष्मण भगत के 27 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और शिवसाह का 28 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार बताया गया है। जबकि घायल अन्य दो लोग है। 

Diarch GO


बताया गया है कि अमन कुमार 07 दिसंबर को काले रंग की सेकंड हैंड वरना कार लिया था। और फिर दोस्तों के साथ पार्टी करने घर से पटना की तरफ निकल गया था जब वापस लौट रहा था तभी बाईपास स्थित लालू यादव चौक के पास खड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया था। जिसके सवार दो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे बैठे दोनों मृतकों के शरीर को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकालने में प्रशाशन को 2 घंटे से ऊपर का समय लगा।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट