LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

BJP MLA ACCIDENT - बिहार BJP विधायक की गाड़ी की ट्रक से हुई टक्कर, मुंह और घुटने में आई गंभीर चोट

BJP MLA ACCIDENT - दरभंगा में बीजेपी विधायक बड़े हादसे के शिकार हो गए है। उनकी कार आगे चल रही ट्रक से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उनके मुंह और पैर में गंभीर चोट आई है।

BJP MLA ACCIDENT - बिहार BJP विधायक की गाड़ी की ट्रक से हुई

DARBHANGA - बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है. जहां बनमनखी विधायक सह विधानसभा के सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि  की गाड़ी का बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया है। हादसे के दौरान विधायक भी गाड़ी में मौजूद थे। जिसके कारण उन्हें भी सिर और पैरों में गंभीर चोट आई है। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटना से जा रहे थे पूर्णिया

 घटना दरभंगा के नजदीक दिल्ली मोड़ के समीप हुई है। भाजपा विधायक के करीबी अमितेश कुमार सिंह ने बताया कि विधायक अपने सरकारी वाहन से सुबह 11 बजे के करीब पटना से रवाना हुए। दरभंगा से पूरब दिल्ली मोड़ के आगे-आगे चल रहा ट्रक अचानक रूक गया। जिसके बाद विधायक की गाड़ी ट्रक से जा टकरायी। 

गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में विधायक के मुंह एवं घुटनों में चोट आयी है। उन्हें दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हुए हैं