LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Bihar 1st Bullet Train: बिहार के इस जिले के 38 गांव से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन, पटना से खुलकर जाएगी वाराणसी, जानिए रूट प्लान...

Bihar 1st Bullet Train: बिहार में पहला बुलेट ट्रेन चलाने का कार्य तेजी से चल रहा है। बुलेट ट्रेन बिहार के इस 38 गावं से होकर गुजरेगी। आइए इस ट्रेन का रुट प्लान जानते हैं....

बुलेट ट्रेन
Bihar 1st Bullet Train- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar 1st Bullet Train:  बिहार के भोजपुर जिले के 38 गांव से होकर बुलेट ट्रेन चलेगी। यह बिहार की पहली बुलेट ट्रेन होगी। दरअसल, वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने में बुलेट ट्रेन अहम भूमिका निभाएगी। इसी क्रम में दिल्ली-हावड़ा वाया वाराणसी, भोजपुर, और पटना बुलेट ट्रेन परियोजना धरातल पर आकार लेने के करीब है।

एरियल सर्वे का कार्य पूरा

बुलेट ट्रेन के लिए फाइनल एरियल सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब इस सप्ताह से रूट में पड़ने वाले गांवों का सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया गया है। सर्वेक्षण एजेंसी गांवों में जाकर रैयतों से संपर्क कर रही है और उन्हें परियोजना के बारे में जानकारी दे रही है।

बकरी और जलपुरा गांव से गुजरेगी बुलेट ट्रेन

फाइनल सर्वे के अनुसार, भोजपुर जिले के बकरी और जलपुरा गांव से होकर बुलेट ट्रेन गुजरेगी। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने बिहार में रूट तय कर लिया है। पहले फेज में बक्सर, पटना, और गया में स्टेशन बनाए जाएंगे। दूसरे फेज में उदवंतनगर और जहानाबाद में स्टेशन प्रस्तावित हैं।

आरा से हावड़ा सिर्फ ढाई घंटे में

इस परियोजना के पूरा होने पर आरा से हावड़ा की दूरी महज ढाई घंटे में तय की जा सकेगी। वहीं, वाराणसी से हावड़ा की दूरी 3 घंटे 30 मिनट की होगी। सर्वे का काम टीला कंसल्टेंट प्रा. लि., नई दिल्ली द्वारा कराया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

सुपरवाइजर रमेश कुमार यादव ने बताया कि सामाजिक और स्ट्रक्चरल सर्वे के बाद मिट्टी की जांच की जाएगी। वर्ष 2025 के अंत तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। रैयतों को भूमि अधिग्रहण के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है। चिन्हित भूमि में घर, बोरिंग, पेड़, और अन्य संरचनाओं के लिए अलग से मुआवजा दिया जाएगा। वाराणसी-कोलकाता हाई स्पीड रेल नेटवर्क के तहत बक्सर और पटना के बीच उदवंतनगर पहला प्रस्तावित स्टेशन होगा।

रूट की विशेषताएं

बुलेट ट्रेन की कुल लंबाई 799.293 किलोमीटर होगी। 3 प्रकार के रूट का निर्माण किया जाएगा एलिवेटेड, अंडरग्राउंड, और समतल ट्रैक। भोजपुर सेक्शन में 50 किलोमीटर लंबाई, 96 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो गया है। एलिवेटेड रूट की ऊंचाई 10 से 15 मीटर होगा। बुलेट ट्रेन 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। 

भोजपुर के 38 गांवों से गुजरेगी ट्रेन

बुलेट ट्रेन भोजपुर के 38 गांवों से होकर गुजरेगी। यह महुरही, तीयर, उत्तरदाहा, कटाई बोझ, हेतमपुर, चकवां, बनवां, दावां, पानापुर, भटौली, हरदिया, बिमवां, तुलसी, हरिगांव, कौंरा, जैतपुर, गड़हा, पातर, उदवंतनगर, तेतरियां, एकौना, खजुआता, पियनिआ, चकिया, डिलिया, दरियापुर, बकरी, जलपुरा, जोकटा, भूरी, मानपुर, कोसीहान, गोपालपुर, लोदीपुर, और खनगांव जैसे गांवों से होकर सोन नदी को पार करेगी।

व्यापार और यातायात में सुधार

यह परियोजना जापानी तकनीक पर आधारित होगी, जिससे यातायात में समय की बचत होगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। भोजपुर जिले में यह हाई स्पीड रेल परियोजना विकास की नई संभावनाएं लेकर आएगी।