LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार सुस्त, तेजी लाने में जुटे अधिकारी, लोगों से किया ये खास अपील

आयुष्मान कार्ड बनाने के प्रति लोगों की उदासीनता देखी जा रही है।कार्ड बनाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खगड़िया के उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया ने लोगों से आग्रह किया कि आप जल्द से जल्द अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें।

bihar News
आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार सुस्त- फोटो : Reporter

Bihar News: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष एवं इससे अधिक आयुवर्ग के समस्त वरिष्ठ नागरिकों को अलग से पांच लाख रुपए की इलाज की गारंटी देने वाले कार्ड को बनाने का अभियान सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद से आयुष्मान कार्ड बनाने के प्रति लोगों की उदासीनता देखी जा रही है।बारंबार लोगों को पदाधिकारियों द्वारा जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

आयुष्मान कार्ड बनाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खगड़िया के उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया ने मीडिया से रूबरू होकर लोगों से आग्रह किया कि आप जल्द से जल्द अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें।अगर परिवार में 5 सदस्य हैं तो आपको अलग अलग आयुष्मान कार्ड बनवाने की आवश्यकता है।आप जहाँ भी सरकारी व्यवस्था में सहूलियत हो वहां से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। उप विकास आयुक्त ने कहा कि  पहले हमलोंगों को 6 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य था अब उसे 10 लाख कर दिया गया है। 

Diarch GO

खगड़िया के उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया ने कहा कि अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों जिनको खास रूप से आयुष्मान कार्ड की आवश्यकता है और उनका नाम राशन कार्ड में दर्ज है वो भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

लोगों से अपील करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि आपलोगों के स्वास्थ्य संबंधी इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड अनिवार्य है इसलिए आप सभी जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवा लें।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार