LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Ayodhya Deepotsav 2024: 500 वर्ष बाद प्रभु राम की मौजूदगी में जले दीप, 25 लाख दीयों से जगमग हुई अयोध्या, बन गया नया कीर्तिमान

500 वर्ष बाद भगवान राम की मौजूदगी में रामनगरी में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित हुए। बुधवार को दीपों के कीर्तिमान बनने के साथ हीं अयोध्या की छटा निराली थी।

25 लाख दीयों से जगमग हुई अयोध्या
25 लाख दीयों से जगमग हुई अयोध्या- फोटो : Hiresh Kumar

जन्मभूमि मम पुरी सुहावनी । उतर दिशी बह सरयू पावनी। रामलला को अपना जन्स्थान सबसे प्यारा है. वही रामनगरी बुधवार को दीपों की जगमग रौशनी से जगमगा उठी।  दिवाली की पूर्वसंध्या पर उत्सव के माहौल में सराबोर प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में बुधवार शाम सरयू के तट पर आयोजित भव्य दीपोत्सव में 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, अयोध्या जिला प्रशासन और सरयू आरती समिति ने सबसे ज़्यादा लोगों (1,121) द्वारा एक साथ आरती करने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।

अयोध्या में दिवाली की धूम! बुधवार को आयोजित भव्य दीपोत्सव में 25 लाख से अधिक दीयों से सरयू तट जगमगा उठा। इस भव्य आयोजन के साथ ही विश्व रिकॉर्ड भी कायम हुआ। न केवल दीयों की संख्या ने नया कीर्तिमान बनाया, बल्कि 1121 लोगों द्वारा एक साथ की गई आरती ने भी इतिहास रच दिया।

Diarch GO

 सरयू नदी के तट पर आयोजित भव्य दीपोत्सव में 25 लाख से अधिक दीप जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।इसके अलावा, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, अयोध्या जिला प्रशासन और सरयू आरती समिति ने सबसे ज़्यादा लोगों (1,121) द्वारा एक साथ आरती करने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में रामायण के प्रसंगों को दर्शाती झांकियां और देशभर के शास्त्रीय नर्तकों की प्रस्तुति ने राम पथ पर अपना जादू बिखेरा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का परिवर्तन ‘डबल इंजन सरकार द्वारा अपने वादे को पूरा करने’ का प्रमाण है। उन्होंने कहा, ‘500 साल के इंतजार के बाद भगवान राम अब दिवाली के लिए अयोध्या में अपने निवास में हैं।’अयोध्या दीपोत्सव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इस आयोजन ने न केवल विश्व रिकॉर्ड बनाया, बल्कि लोगों के दिलों में भी एक विशेष स्थान बनाया है।

NSIT
Nsmch