LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Teacher news: घर बैठ कर बना रहे थे हाजिरी, पकड़ा गया फर्जीवाड़ा, एक शिक्षक पर गिर गई गाज

शिक्षकों द्वारा गलत तरीके से हाज़िरी बनाने का मामला सुर्खियों में है। एक शिक्षक का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। अब उस पर शिक्षा विभाग ने नकेल कस दिया है।

Bihar Teacher
एक शिक्षक पर गिर गई गाज- फोटो : Reporter

Bihar Teacher news: जमुई में शिक्षकों द्वारा हाज़िरी में धांधली का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में एक शिक्षक का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पारस कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय समयकांह, सोनो के शिक्षक संजय कुमार पांडे ने फोटो से फोटो खींचकर हाज़िरी लगाने का कार्य किया है। शिक्षा विभाग ने 26 दिसंबर को इस शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है और उनका नौ दिन का वेतन रोक दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई करते हुए शिक्षक संजय कुमार पांडे को निलंबित भी किया गया है।

 इस बीच, बिहार में शिक्षकों के फर्जीवाड़े की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रतिदिन विभाग के ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऐसे मामलों का खुलासा हो रहा है। अब यह देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस प्रकार के फर्जीवाड़े पर कब तक नियंत्रण कर पाता है।

रिपोर्ट- सुमित सिंह