LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

खूबसूरत विदेशी छोरी का दिल बिहारी छोरे पर आया,अमेरिका से पहुंची और रचा ली शादी,इलाके के लोग देखने आए

सारण जिले के चंदउपुर गांव में अमेरिकी युवती ने बिहारी युवक से हिन्दू रीति-रिवाज से शादी रचाई। इस शादी ने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा और चर्चा का विषय बन गई।

खूबसूरत विदेशी छोरी का दिल बिहारी छोरे पर आया,अमेरिका से पहु
विदेशी युवती ने की बिहारी युवक से शादी- फोटो : social media

American girl Married with  Bihari boy: सारण जिले के चंदउपुर गांव में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई, जब अमेरिकी युवती साफिया सेंगर ने भारतीय युवक आनंद कुमार सिंह से हिन्दू रीति-रिवाज से शादी रचाई। इस शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और अमेरिकी मेहमान मौजूद थे।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

आनंद कुमार सिंह, जो अमेरिका में होटल व्यवसाय से जुड़े हैं. उनकी मुलाकात साफिया सेंगर से हुई। दोनों ने एक-दूसरे को समझने के बाद शादी का फैसला किया। आनंद के माता-पिता ने इस विवाह को सहमति दी और शादी के लिए तैयार हो गए।

Diarch GO

शादी का भव्य आयोजन

शादी का आयोजन 20 जनवरी को चंदउपुर गांव में हुआ, जहां पंडित आचार्य विक्की पांडेय ने हिन्दू रीति-रिवाज से शादी सम्पन्न कराई। गांव के काली स्थान से बारात निकली और शिव मंदिर में शादी संपन्न हुई। रथ पर दूल्हा-दुल्हन के साथ बारात पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग इस अनोखी शादी को देखने उमड़े।

स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल

इस अनोखी शादी में स्थानीय लोगों और मेहमानों ने जमकर हिस्सा लिया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और हर कोई इस शादी की चर्चा करता नजर आया। शादी समारोह में जन सुराज नेता मुन्ना भवानी, हरेराम सिंह, जनार्दन सिंह सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

2023 की चर्चित शादी

यह पहली बार नहीं है जब किसी विदेशी युवती ने बिहारी युवक से शादी रचाई हो। 2023 में पश्चिमी चंपारण के अमित कुमार ने साउथ अफ्रीका की किम मोलेनार से हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की थी। यह शादी भी खास चर्चा में रही थी।

भारतीय संस्कृति और परंपराओं

यह शादी भारतीय संस्कृति और परंपराओं की एक सुंदर मिसाल है, जहां एक विदेशी युवती ने हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर भारतीय संस्कृति को अपनाया। यह घटना स्थानीय लोगों और दोनों परिवारों के लिए खुशी और गर्व का विषय बनी।