LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar Teacher News: ACS सिद्धार्थ ने शिक्षकों के लिए जारी किए ये 15 सख्त निर्देश, 2025 में इस महीने से करना होगा पालन, नहीं तो होगी कार्रवाई

Bihar Teacher News: ACS सिद्धार्थ S सिद्धार्थ सभी सरकारी स्कूलों के लिए नया आदेश जारी किया है इसके तहत एस सिद्धार्थ ने 15 सख्त आदेश दिया है। अगर इन आदेशों का पालन नहीं होता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एस सिद्धार्थ
ACS Siddharth strict instructions- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ लगातार प्रयासरत हैं। एस सिद्धार्थ स्कूलों के लिए अलग अलग नियम लागू कर रहे हैं। साथ ही इन नियमों को नहीं मानने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में अपर मुख्य सचिव ने नया आदेश जारी किया है। अगर इन आदेशों को नहीं माना जाता है तो फिर कठोर कार्रवाई होगी।

81 हजार सरकारी स्कूलों में होगा लागू

दरअसल, नए शैक्षणिक सत्र से बिहार के 81 हजार सरकारी विद्यालयों में प्रबंधन व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत शिक्षक मार्गदर्शिका का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रत्येक विद्यालय में छात्र उपस्थिति के साथ ही विद्यालय, कक्षा, छात्र और अभिभावक प्रबंधन लागू किया जाएगा।

एस सिद्धार्थ के सख्त आदेश

छात्र अनुशासन- छात्र स्कूल की समय-सारणी के अनुसार अपनी पाठ्य-पुस्तकें, नोटबुक, पेंसिल बॉक्स, पानी की बोतल, साफ-सुथरे बाल, कटे नाखून और पूरी वर्दी के साथ स्कूल आएंगे।

शिक्षक जिम्मेदारियां- शिक्षक कक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले विद्यालय पहुंचेंगे। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। प्राचार्य के साथ शिक्षण योजना पर चर्चा करेंगे। चेतना सत्र में नैतिक मूल्यों पर चर्चा करेंगे। कक्षा में पाठ योजना का पालन, अभ्यास पुस्तिका अद्यतन और बच्चों को होमवर्क देंगे। हर सप्ताह बच्चों का साप्ताहिक टेस्ट होगा और तीन माह में प्रोग्रेस कार्ड दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

कक्षा प्रबंधन- कक्षाएं शुरू होने से पहले सफाई सुनिश्चित की जाएगी। बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। अधिक छात्रों के लिए सेक्शन व्यवस्था होगी। छोटी कक्षाओं के बच्चों को आगे और बड़ी कक्षाओं के बच्चों को पीछे बैठाने की व्यवस्था होगी।

अंग्रेजी कौशल- शिक्षकों को बच्चों में अंग्रेजी भाषा के संप्रेषण कौशल को विकसित करने पर जोर देना होगा।

ऑनलाइन उपस्थिति में समस्या- बुधवार को राज्यभर के शिक्षकों ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने में परेशानी का सामना किया। सर्वर डाउन होने के कारण ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी। 16 जनवरी तक पोर्टल को ठीक करने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान शिक्षकों ने पुराने तरीके से ऑफलाइन मोड में अपनी उपस्थिति दर्ज की।