LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी पर ACS एस सिद्धार्थ का चला डंडा, विभागीय कार्रवाई का जारी हुआ आदेश, शिक्षा महकमें में मचा हड़कंप

Bihar News : बिहार में शिक्षा विभाग में लापरवाह और काम में कोताही करनेवाले कर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में जमुई में शिक्षा विभाग के अधिकारी पर गाज गिरी है. उनपर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है...पढ़िए आगे

Bihar News : शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी पर ACS एस सिद्धार्थ
बड़े अधिकारी पर गिरी गाज - फोटो : SOCIAL MEDIA

JAMUI : जमुई में शिक्षा विभाग अपने कारनामों से हमेशा सुर्खियों में रहा है। लेकिन इस बार विभागीय कार्रवाई की गाज गिरने से चर्चा में है। बता दें की जमुई शिक्षा विभाग के अधिकारी मानस मिलिंद पर बड़ी गाज गिरी है। शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दे दिया है। 

निर्गत पत्र के अनुसार डीपीओ मानस मिलिंद पर वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता, आदेश की अवहेलना, विभागीय कार्यों में रुचि नहीं रखना, सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए है। विभाग की इस कारवाई के बाद जमुई शिक्षा विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। इस विभागीय कार्यवाही के लिए संचालन पदाधिकारी के रूप में अनिल कुमार, निदेशक जन शिक्षा सह अपर सचिव को नियुक्त किया गया है। वही जिला शिक्षा पदाधिकारी जमुई को उपस्थापन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। पत्र के अनुसार डीपीओ पर बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के नियम 17/19 के तहत विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ की गई है। 

शिक्षा विभाग ने आदेश देते हुए तीन महीने के अंदर विहित प्रक्रियाओं का अनुसरण करते हुए विभागीय कार्यवाही संपन्न करते हुए विहित प्रपत्र में जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया है। इस कारवाई के बाद शिक्षा विभाग के बिचौलियों की नींद उड़ गई है। साहब की कार्यवाही की आंच अब किन किन कर्मियों पर गिरेगी यह कहना मुश्किल है। लेकिन इस विभागीय कारवाई से शिक्षा विभाग के कर्मियों में हड़कंप जरूर मच गई है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट