LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

70TH BPSC EXAM रद्द नहीं हुआ तो करेंगे बिहार बंद, पप्पू यादव ने नीतीश सरकार को दे दी चेतावनी

70TH BPSC EXAM - बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग तेज हो गई है। सांसद पप्पू यादव ने चेतावनी दी है कि परीक्षा रद्द नहीं हुआ तो बिहार बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की मांग पूरी तरह से जायज है

70TH BPSC EXAM रद्द नहीं हुआ तो करेंगे बिहार बंद, पप्पू यादव

PATNA  - 70TH BPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं। वहीं इन अभ्यर्थियों से मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार को चेतावनी दी है कि अगर परीक्षा रद्द नहीं की गई तो बिहार बंद किया जाएगा।

पूर्णिया सांसद ने कहा कि परीक्षा रद्द नहीं होने पर एक जनवरी को बिहार बंद किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बीपीएससी पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के आरोप लगाते हुए परीक्षा में गड़बड़ी की जांच हाई कोर्ट बेंच से कराने की भी मांग की है।

Diarch GO

एक सेंटर नहीं पूरी परीक्षा फिर से ले आयोग

पप्पू यादव ने कहा कि बीपीएससी ने सिर्फ एक सेंटर की परीक्षा को रद्द की है और वहां के अभ्यर्थियों का फिर से एग्जाम लिया जा रहा है। हमारी मांग है कि इस पूरी परीक्षा को रद्द किया जाए और नए सिरे से इसका आयोजन किया जाए। सरकार को सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज जनता के सामने लाने चाहिए। बिहार के बच्चे लगातार अवसाद में हैं। परीक्षा और पेपर के मुद्दे पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों से मिले थे पप्पू यादव

इससे पहले पप्पू यादव ने दो दिन पहले पटना गर्दनीबाग  में धरने पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया था। वहीं जिला प्रशासन ने धरने पर बैठे लोगों को परीक्षार्थी नहीं होने की बात कही थी।

NSIT
Nsmch

बता दें कि 13 दिसंबर को आयोजित हुई बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर पटना के बापू एग्जाम सेंटर पर हंगामा हो गया था। पेपर लीक और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में परीक्षार्थी सड़क पर उतर आए थे। इस मामले में ईओयू ने कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही इस परीक्षा केंद्र का एग्जाम रद्द कर 4 जनवरी को इसे पुनः आयोजित करने का फैसला लिया गया है।