LATEST NEWS

  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शुरुआती रुझान में जनसुराज समर्थित आफाक अहमद आगे, जदयू के आनंद पुष्कर पीछे
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शुरुआती रुझान में जनसुराज समर्थित आफाक अहमद आगे, जदयू के आनंद पुष्कर पीछे

  • जनशताब्दी एक्सप्रेस गायब हुए जन सुराज के डिजिटल मीडिया मैनेजर की मिली लाश, हत्या या दुर्घटना के बीच उलझा मामला
  • जनशताब्दी एक्सप्रेस गायब हुए जन सुराज के डिजिटल मीडिया मैनेजर की मिली लाश, हत्या या दुर्घटना के बीच

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में बाबा भीखम दास ठाकुरबाड़ी महंत विवाद पर याचिका दायर, डीएम को अस्थायी ट्रस्टी बनाने के आदेश को दी गयी चुनौती
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में बाबा भीखम दास ठाकुरबाड़ी महंत विवाद पर याचिका दायर, डीएम को अस्थायी

  • Tirhut Teachers MLC Election
  • तिरहुत शिक्षक सीट पर संजय सिंह पिछड़े, भाजपा के नरेंद्र सिंह ने बनाई बढ़त, जानिए 8 सीटों पर

  • 270 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन और मोबाइल जब्त
  • 270 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन और मोबाइल जब्त

70th BPSC EXAM - पटना हाईकोर्ट में 70वीं बीपीएससी में हुए धांधली मामले में याचिका दायर, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया था इनकार

70th BPSC EXAM - 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में हुए धांधली के मामले को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभ्यर्थियों की याचिका में धांधली की जांच कराने और परीक्षा को दोबारा कराए जाने की मांग की है।

70th BPSC EXAM - पटना हाईकोर्ट में 70वीं बीपीएससी में हुए धा

PATNA - बीपीएससी द्वारा 13 दिसंबर, 2024 को सिविल सेवा के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में कथित धांधली और पुनः परीक्षा के लिए पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी है। ये याचिका उम्मीदवार पप्पू कुमार व अन्य ने दायर की है। ये याचिका पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रणव कुमार ने दायर की है। उन्होंने बताया कि याचिका की प्रति एजी कार्यालय को दे दी गयी है।

बता दें कि बीपीएससी में धांधली के आरोप को लेकर कुछ अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई से इनकार कर दिया था। साथ ही अभ्यर्थियों को निर्देश दिया कि वह इस मामले को पहले हाईकोर्ट में लेकर जाएं। अब हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद इस बात का इंतजार है कि मामले में सुनवाई कब से शुरू होती है और हाईकोर्ट अभ्यर्थियों की मांग पर क्या फैसला देता है। 

एक दिन पहले बीपीएससी ने जारी किया था आंसर-की

बीपीेएससी ने एक दिन पहले ही 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का आंसर की जारी किया था। साथ ही प्रश्नों को  लेकर किसी प्रकार के दावा आपत्ति को लेकर अभ्यर्थियों को आवेदन देने के लिए आमंत्रित किया है। 

प्रशांत किशोर ने कही थी हाईकोर्ट जाने की बात

दो दिन पहले प्रशांत किशोर ने भी बेऊर जेल से बाहर आने के बाद मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही थी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह याचिका प्रशांत किशोर के निर्देश पर किया गया है या नहीं।

NSIT
Nsmch